फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cash fraud in the name of treatment in Patanjali Yogpeeth

पतंजलि योगपीठ में इलाज करने के नाम पर नकदी ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 02:08 AM IST
विज्ञापन
Cash fraud in the name of treatment in Patanjali Yogpeeth
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। गांव ब्याना निवासी एक व्यक्ति से पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में इलाज के नाम पर 42 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में ब्याना निवासी अशोक ने बताया है कि उसकी लड़की काफी समय से शुगर से पीड़ित है। उसने इलाज के लिए दिव्य योग ग्राम योगा की साइट पर दर्शाए फोन नंबर पर काल कर समस्या बताई तो कुछ देर बाद दूसरे नंबर से फोन आया और उसने योग ग्राम में रजिस्ट्रेशन करने के लिए व्हाट्सएप पर मरीज व उसकी मां का आधार कार्ड भेजने को कहा। इसके बाद उन्होंने रजिस्ट्रेशन फीस का फॉर्मेट भेजा। फिर उसने 15 दिन के इलाज के लिए 60600 रुपये पतंजलि आयुर्वेद के खाते में जमा करवाने को कहा। 30 प्रतिशत छूट की बात कहकर उसने 42600 रुपये खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। जब काफी समय तक फोन पर रजिस्ट्रेशन का मैसेज नहीं आया तो उसने किसी मित्र से पतंजलि योगपीठ का नंबर लेकर बात की तो पता चला कि वह नंबर पतंजलि योगपीठ का नहीं है। जिसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed