{"_id":"83dc45ed52996de030bcb335288c5ec0","slug":"by-asking-pistols-looted-car-on-the-way-to-the-force-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता पूछकर पिस्तौल के बल पर लूटी कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ता पूछकर पिस्तौल के बल पर लूटी कार
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Tue, 24 Nov 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-7, 8 के डिवाइडर मोड़ पर पहले से खड़े तीन युवकों ने कार चालक से कमेटी चौक का रास्ता पूछकर उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। कार लूटने के बाद उसके अपहरण करने की भी कोशिश की गई, लेकिन कार चालक भागने में सफल हो गया। सोमवार को सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
सेक्टर-सात के मकान नंबर 1893 वासी तिलक राज रविवार रात साढ़े नौ बजे नूरमहल सेक्टर-32 की तरफ से अपने घर की तरफ आ रहा था। तिलक राज अपनी कार में अकेला था, जो रास्ते में अचानक उसके मोबाइल पर फोन आया और वह फोन सुनने के लिए रूका तो एक युवक इसके पास आया। कमेटी चौक का रास्ता पूछने लगा तो उसने रास्ता बता दिया। इसी समय आरोपी युवक ने उसकी कार की चाबी निकाल ली और उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगाकर कार से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
उसी दौरान पीछे से दो युवक आए और तिलक राज को गाड़ी में जबरदस्ती डालने लगे तो तिलक राज उनको धक्का देकर भाग गया। तीनों युवक तिलक राज की कार लेकर फरार हो गए। तिलकराज ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शहर में नाकेबंदी कर दी, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। रातभर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा। इस मामले में सिविल लाइन थाना के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि कार लूट मामले में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में लगे हुए हैं।
विज्ञापन