फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Burden of family planning on women, men's participation less

Karnal News: महिलाओं पर परिवार नियोजन का भार, पुरुषों की भागीदारी कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Burden of family planning on women, men's participation less
करनाल। परिवार नियोजन की सरकारी योजनाएं भले ही साझा जिम्मेदारी के सिद्धांत पर खड़ी हों, लेकिन विभागीय आंकड़े तस्वीर का दूसरा पहलू उजागर कर रहे हैं। जिले में परिवार नियोजन के स्थायी उपायों में अब भी महिलाओं की भागीदारी अधिक है। पुरुष काफी पीछे हैं। अप्रैल से जून, 2025 तक के तीन महीनों में 366 महिलाओं ने नसबंदी करवाई। केवल 42 पुरुषों ने यह प्रक्रिया अपनाई।
विज्ञापन



2022 से लेकर जून 2025 तक के आंकड़े देखें तो कुल 5,640 महिलाओं ने नसबंदी करवाई, जबकि केवल 610 पुरुष नसबंदी के लिए आगे आए। तीन वर्षों में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से 5,030 ज्यादा रही। नोडल अधिकारी व उप सिविल सर्जन डॉ. शीनू चौधरी ने बताया कि 11 से 18 जुलाई तक विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में विशेष पखवाड़ा भी चलाया गया है, जिसमें आशा वर्कर, एएनएम और स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर पुरुषों व महिलाओं को इस प्रक्रिया के लाभ समझा रहे हैं।
विज्ञापन




- महिलाओं को 1400 और पुरुषों को 2000 रुपये
डॉ. शीनू ने बताया कि परिवार नियोजन को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार नसबंदी कराने वाली महिलाओं को 1400 रुपये और पुरुष को 2000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार नियोजन विभाग से असिस्टेंट सीमा ने बताया कि अप्रैल में 10, मई में 19 और जून में मात्र 13 पुरुषों ने नसबंदी करवाई। इसी अवधि में महिलाओं की संख्या क्रमशः 177, 133 और 105 रही। बीते दो वर्षों की तुलना करें तो अप्रैल 2022 से जून 2024 के बीच 5,670 महिलाओं ने नलबंदी करवाई, जबकि केवल 610 पुरुषों ने।

- अधिकतम नसबंदी इन ब्लॉकों में
जिले में असंध, इंद्री, नीलोखेड़ी और घरौंडा ब्लॉकों में महिलाओं और पुरुषों की सबसे अधिक नसबंदी दर्ज की गई। इन इलाकों में सामुदायिक भागीदारी अपेक्षाकृत अच्छी है, इसलिए यहां जागरुकता शिविर भी अधिक लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed