फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Buddhaditya Yoga will rise the fortunes of brothers

Karnal News: बुद्धादित्य योग से उदय होगा भाइयों का भाग्य

Sat, 09 Aug 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 09 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Buddhaditya Yoga will rise the fortunes of brothers
आचार्य त्रिलोक।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। रक्षाबंधन पर आज बहनें पूरे दिन में भाइयों को कभी राखी बांध सकती हैं। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं है। जिसमें बहनों को समय देखने की आवश्यकता नहीं है।
वहीं, इस बार रक्षाबंधन पर बुध व सूर्य मिल रहे हैं। जिससे बुद्धादित्य योग बन रहा है। यह अत्यंत दुर्लभ और मंगलकारी योग है। ऐसे में यह योग बेहद शुभ लाभ देगा। इस योग में बहनें भाइयों को राखी बांधेगी तो उनका भाग्य उदय होगा।
विज्ञापन

आचार्य त्रिलोक महाराज ने बताया श्रावण माह की पूर्णिमा पर ग्रहों की स्थिति बहुत उत्तम हैं। इस दिन रक्षाबंधन पर बुध उदय हो रहे हैं। बुध और सूर्य के मिलने से बुद्धादित्य योग बन रहा है। जो भाई-बहन के बीच के विशेष रिश्ते का सम्मान करने वाला है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं है। ऐसे में बहनों को राखी बांधने के लिए काेई प्रतीक्षा नहीं करनी होगी। बहनें भाइयों को दोपहर एक बजकर 23 मिनट तक राखी बांध सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित रमन ने बताया कि सबसे पारंपरिक और सामान्य धागा रेशम या सूत का होता है। जिसका पुराणों में उल्लेख मिलता है। रेशम की राखी को अत्यंत शुभ माना जाता है। चूंकि यह पवित्रता, कोमलता और प्रेम का प्रतीक है। रेशम की राखी नरम व मजबूत होती है, जो संबंधों की कोमलता और प्रबल दोनों दर्शाती है।

ज्योतिषाचार्य ललित शर्मा ने बताया कि राखी के साथ तिलक किया जाता है। राशि के अनुसार तिलक किया जाए तो भाइयों को अत्यंत लाभ होगा। उन्होंने बताया कि राशि के अनुसार तिलक करने से भाइयों की कुण्डली में चल रहे वक्री ग्रहों की प्रभाव कम होगा। कार्यों में सफलता मिली और यश-कीर्ति में वृद्धि होगी।
किस राशि में करें किसका तिलक
- मेष राशि के भाई को लाल चंदन या कुमकुम का तिलक लगाना श्रेष्ठ होता है। यह तिलक उनका आत्मविश्वास, साहस और उर्जात्मक प्रभाव बढ़ता है।

- वृषभ राशि वालों को चंदन में गुलाब जल मिलाकर तिलक करें। यह उनके मन को शांति प्रदान करेगा।

- मिथुन राशि के भाइयों के ललाट पर केसर का तिलक लगाएं। इससे उनकी वाणी में मधुरता और सोच में स्पष्टता व सकारात्मकता आएगी।

- कर्क राशि के भाई को चंदन और अक्षत (चावल) से तिलक करना शुभ रहेगा। इससे उनका भावनात्मक संतुलन बना रहेगा और चंचल मन विचलित नहीं होगा।

- सिंह राशि के भाइयों का बहनों को हल्दी या केसर से तिलक करना चाहिए। यह उन्हें नेतृत्व क्षमता और आत्मबल प्रदान करता है।

- कन्या राशि के भाई के लिए सफेद चंदन या गोरोचन का तिलक उत्तम होता है, जो मानसिक शांति और संतुलन को बढ़ाता है।

- तुला राशि के भाइयों को गुलाबी चंदन से तिलक करना अत्यंत शुभ होगा। इससे उनके विचारों व स्वभाव में सौम्यता का विकास होगा और संतुलन बनेगा।

- वृश्चिक राशि के लिए लाल कुमकुम और अक्षत का तिलक शुभ माना गया है। जिससे भाई में साहस, दृढ़ता और ऊर्जा का संचार होता है।

- धनु राशि के भाइयों का पीले चंदन या हल्दी से तिलक करना अत्यंत फलकारी माना गया है। यह उनकी धार्मिक प्रवृत्ति और ज्ञान वृद्धि होती है।

- मकर राशि के भाई को काले तिल और चंदन से तिलक करें। जिससे उनके जीवन की बाधाएं दूर होगी और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

- कुंभ राशि वाले भाइयों को नीला चंदन या हल्के नीले गुलाल से तिलक करें। यह उनके विचारों में स्थिरता और रचनात्मकता लेकर आएगा, जिससे उनके काम बनेंगे।

- मीन राशि के भाई को पीले चंदन और अक्षत का तिलक करना शुभ व मंगलकारी माना गया है। इससे उनका मन स्थिर होगा।

आचार्य त्रिलोक।

आचार्य त्रिलोक।

आचार्य त्रिलोक।

आचार्य त्रिलोक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed