फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bike riding couple died in accident

Karnal News: हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 07:02 AM IST
विज्ञापन
Bike riding couple died in accident
- बांसा गांव के समीप प्राइवेट बस चालक ने मारी टक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। बांसा गांव के समीप एक प्राइवेट बस चालक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। जिससे दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों के शवों का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है कि प्राइवेट बस गलत दिशा से आ रही थी। जानकारी के अनुसार बांसा गांव निवासी 56 वर्षीय मंगा सिंह, अपनी 53 वर्षीय पत्नी मनजीत कौर के साथ रविवार रात करीब नौ बजे बाइक पर सवार होकर तरावड़ी जा रहे थे। जब वह गांव से मुख्य सड़क पर पहुंचे तो गलत दिशा से आ रहे एक प्राइवेट बस के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्री नीचे उतरे और घायलों को निजी वाहन की मदद से सिविल अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

टक्कर के बाद बस चालक भाग निकला। सूचना पर पहुंची जुंडला चौकी पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लिया। सिविल अस्पताल में दंपती को मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला अस्पताल स्थित मोर्चरी हाउस भिजवाया गया। यहां मंगलवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed