{"_id":"674e27e51bd1d22c010e7c17","slug":"bidi-and-cigarettes-are-being-sold-outside-educational-institutions-karnal-news-c-18-knl1008-531704-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शिक्षा संस्थानों के बाहर बिक रही बीड़ी-सिगरेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शिक्षा संस्थानों के बाहर बिक रही बीड़ी-सिगरेट
Tue, 03 Dec 2024 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 03 Dec 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
राकेश चौहान
करनाल। नशे के जाल में युवा फंसते जा रहे हैं। शिक्षा के मंदिर में जाने वाले विद्यार्थी भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। जिले में शिक्षा संस्थानों के बाहर लगे खोखों पर खुले में नशा बिक रहा है। खोखों पर अलग-अलग कंपनियों के तंबाकू उत्पादों की लड़ियां लटकी हैं। इतना ही नहीं बीड़ी, सिगरेट भी इन खोखों में सरेआम बिक रही है।
इन खोखों के पास विद्यार्थी दो समय में नजर आते हैं। स्कूल कॉलेज में जाने से पहले और वहां से वापस आने पर। जहां से सिगरेट व बीड़ी के धुएं से विद्यार्थी छल्ले बनाते दिखाई देते हैं। ऐसा नहीं है कि यह खोखे अभी लगे हैं। लंबे समय से इन खोखों पर यह नशीले पदार्थ बिक रहे हैं। कई बार स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान चलाकर इन खोखों की चेकिंग की जाती है लेकिन यह सिर्फ खानापूर्ति के लिए होता है।
सेक्टर- 14 में पंडित चिरंजी लाल कॉलेज के समीप मार्केट में दुकानों पर बीड़ी सिगरेट बिकता है। वहीं पुराने बस स्टैंड के पीछे कई खोखे लगे हैं। जहां पर तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट आदि सरेआम बेचा जाता है। इस क्षेत्र में तीन प्राइवेट स्कूल और एक कॉलेज है। ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले विद्यार्थी इन्हीं खोखों के सामने से शिक्षा संस्थान में जाते हैं। इस क्षेत्र में कोचिंग सेंटर भी है। इससे अलग रेलवे रोड पर रामलीला ग्राउंड के समीप। इस क्षेत्र में भी दो प्राइवेट स्कूल हैं।
विज्ञापन
आईटीआई रोड पर आईटीआई के समीप भी यह नशीले पदार्थ बिकते हैं। जिले में सरकारी व प्राइवेट करीब 1260 स्कूल है। इनमें 778 सरकारी स्कूल हैं, 130 के करीब सीबीएसई बोर्ड के और 350 स्कूल हरियाणा बोर्ड के और तीन स्कूल केंद्रीय बोर्ड के हैं। कॉलेजों की बात करें को जिले में 20 प्राइवेट व सरकारी कॉलेज हैं। 10 के करीब आईटीआई है। 200 के करीब कोचिंग सेंटर हैं। इन सभी शिक्षा संस्थानों में साढ़े तीन लाख के करीब विद्यार्थी हैं।
युवक पार्क में बैठकर करते हैं नशा
इससे अलग स्कूल और कॉलेजों के समीप बने पार्क में बैठकर युवा नशा करते हैं। विद्यार्थियों शराब, अफीम और गांजे का ज्यादा नशा करते हैं। जिनकी उन्हें लत भी लग चुकी है। जीटी रोड स्थित ग्रीन बेल्ट में, कर्ण पार्क में, कर्ण ताल में, अटल पार्क में बैठकर विद्यार्थी नशा करते हैं। संवाद