{"_id":"62d86efad66a891d354e3200","slug":"betting-on-cricket-match-arrested-karnal-news-knl1153084106","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाने वाला काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाने वाला काबू
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगवाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने काबू किया है। आरोपी से एक डायरी मिली है। जिसमें कई लोगों के नाम लिखे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच चल रहेमैच में सट्टा लगवा रहा था।
पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि सेक्टर-12 पार्क के पास एक काले रंग की क्रेटा कार में विकांत सहगल निवासी ओल्ड रमेश नगर बैठा है। वह क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगवा रहा है। वह लोगों को रुपये कमाने का लालच देकर अपने झांसे में फंसाता है। वह मोबाइल में एक एप के साथ सट्टा लगवाता है।
मौके पर जाकर छापा मारा तो क्रेटा कार में एक युवक बैठा मिला। जिसने अपना नाम विकांत सहगल बताया। उसके हाथ में मोबाइल था, जिसमें एप चल रही थी। जिससे वह सट्टा लगवाता है। इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका का मैच चल रहा था, जिस पर सट्टा खेला जा रहा था। मैच में इंग्लैंड की टीम पहले बैटिंग कर रही थी। कार में रखी एक डायरी खोलकर चेक किया तो उसके अंदर काफी नाम लिखे मिले, जिनमें रिंपी करनाल, बिल्ला करनाल, राजीव दिल्ली, संजीव नंदा करनाल, विन्नी कार हैवन करनाल, कलटी, विपिन सोनीपत, नन्हा सैरी पानीपत, बंटा सोनीपत, संजीव नंदा सेक्टर 4, शेरो सोनीपत और आईडी तथा पासवर्ड व मैच का हिसाब लिखा पाया गया। विकांत ने बताया कि व्हाट्सएप के माध्यम से एक एप का लिंक मिलता है। जिससे सट्टा खेला जाता है।