फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   atal park, change, wather,

अटल पार्क की बदली तस्वीर, झील में आया पानी

Sun, 12 Mar 2017 12:20 AM IST
karnal
karnal Updated Sun, 12 Mar 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
atal park, change, wather,
bathing - फोटो : bureau
 सेक्टर-8 में बने कर्ण नगरी के सबसे बेहतरीन अटल पार्क में एकबार फिर से रौनक छाने लगी है। 51 एकड़ में बने इस पार्क के अंदर बने झील में हुडा प्रशासन ने पानी छोड़ दिया है साथ ही पार्क के अंदर फूल-पौधों को भी नए तरीके से सवारा जा रहा है। हालांकि झील के साथ बने पहाड़ के ऊपर से गिरने वाले झरने को अभी चालू नहीं किया गया है, लेकिन हुडा अधिकारियों का दावा है कि गर्मी बढ़ने के साथ झरने को भी फिर से शुरू कर दिया जाएगा। विदित हो कि अटल पार्क के खस्ताहाल की तस्वीर अमर उजाला ने अपने 23 जनवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। करीब दो साल से सूखे झील के बारे में पूछने पर हुडा अधिकारियों ने कहा कि पार्क के कायाकल्प के लिए विचार किया जा रहा है। ठंड खत्म होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। इसमें पार्क में नए सिरे से फूल पौधे लगाने के अलावा झील और झरने में पानी छोड़ना शामिल है। जीटी रोड के पास बने इस पार्क में कभी सुबह-शाम हजारों लोगों का जमावड़ा लगता था। यहां पर पूरा दिन सेक्टर-6,7, 8, 9,12,13 सहित मॉडल टाउन, बसंत विहार, आरकेपुरम नरसी विलेज सहित कई कॉलोनी के लोग सैर सपाटे के लिए आते हैं। छुट्टी के दिन दूर-दूर से लोग आकर अपनी फैमिली के साथ पार्क में पिकनिक मनाते थे। लेकिन पार्क की बदहाली के कारण लोग इस पार्क से दूरी बनाने लगे थे। हालांकि हुडा द्वारा पार्क की नए सिरे से मेंटिनेंस करने और झील में पानी आने के बाद एकबार फिर से यहां लोगों का हुजूम उमड़ने लगा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed