{"_id":"686991f126e24dfb5f0d8a25","slug":"assessment-exams-from-28th-students-busy-in-preparations-karnal-news-c-18-knl1008-684621-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मूल्यांकन परीक्षाएं 28 से, तैयारियों में जुटे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मूल्यांकन परीक्षाएं 28 से, तैयारियों में जुटे छात्र
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। छात्र मूल्यांकन परीक्षा (सेट) को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। शिक्षक पाठ्यक्रम पूरा और विद्यार्थी अब तक पढ़ाए गए पाठ्यक्रम को रिवाइज करने में जुटे हैं। 28 जुलाई से छात्र मूल्यांकन परीक्षाएं शुरू होगी। इसमें छठीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में 75 हजार विद्यार्थी भाग लेंगे।
विद्यार्थियों के ज्ञान व कौशल के मूल्यांकन के लिए यह परीक्षा होती है। विद्यार्थी भी स्कूल खुलने के साथ ही पढ़ाई पर ध्यान देने लगे हैं। शिक्षा निदेशालय ने सभी विद्यालयों के मुखिया को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि सेट परीक्षाओं के परिणाम समय पर पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। यदि परीक्षा समाप्त होने के बाद किसी विद्यालय ने विद्यार्थियों के अंक समय पर अपलोड नहीं किए तो संबंधित विद्यालय मुखिया पर विभागीय कार्रवाई होगी।
अध्यापक परीक्षाओं के अंक समय से पोर्टल पर अपडेट नहीं करते हैं, जिससे परिणाम घोषित करने में विलंब होता है। जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठुकराल का कहना है कि निदेशालय ने गर्मी की छुट्टियों से पहले ही सेट की तैयारियां कराने के निर्देश दिए थे। जो पाठ्यक्रम रह गया है, उसे समय से पूरा कराने की हिदायत दी है।