फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Assembly Speaker inaugurates projects worth Rs 2.36 crore

Karnal News: विधानसभा अध्यक्ष ने 2.36 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Assembly Speaker inaugurates projects worth Rs 2.36 crore
करनाल। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने शुक्रवार को जनसुनवाई एवं धन्यवादी कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग गांवों में दो करोड़ 36 लाख रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।
विज्ञापन


विस अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने सिरसी गांव में 14 लाख 40 हजार रुपये की लागत से दो नलकूपों का उद्घाटन किया, इसके साथ-साथ दहा बजीदा में 53 लाख रुपये, मदनपुर में 38 लाख रुपये, कंबोपुरा में 31 लाख रुपये की लागत से गलियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। वहीं अशोक विहार कॉलोनी मधुबन में करीब 99 लाख 62 हजार रुपये की लागत से गलियों का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों को और तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा। आमजन से जुड़े जो भी विकास कार्य लंबित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। वह घरौंडा विधानसभा के सिरसी, दहा जागीर, मदनपुर, कंबोपुरा और अशोक विहार कॉलोनी मधुबन गांव में जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे।
विज्ञापन




लोगों की सुनी समस्याएं

विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने सिरसी, दहा जागीर, मदनपुर, कंबोपुरा और अशोक विहार कॉलोनी मधुबन में लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में पिछले 10 वर्षों में काफी विकास कार्य हुए हैं और और जो विकास कार्य चल रहे हैं उन्हें जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा। घरौंडा विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में जनसुनवाई कार्यक्रम एवं धन्यवादी दौरे जल्द पूरे कर लिए जाएंगे। इस दौरान जो समस्याएं मेरे सामने आएंगी उन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के अंदर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed