फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ASI shot dead by suicide

एएसआई ने गोली मारकर की खुदकुशी

Tue, 11 Aug 2015 12:55 AM IST
करनाल/अमर उजाला ब्यूरो
करनाल/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 11 Aug 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
मधुबन द्वितीय बटालियन के एएसआई राकेश कुमार ने मॉडल टाउन स्थित अपने घर
विज्ञापन
पर सोमवार दोपहर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। राकेश की ड्यूटी चंडीगढ़ में सिक्योरिटी ब्रांच में लगी हुई थी और दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को राकेश को चंडीगढ़ पहुंचना था। दोपहर के समय घर पर बंदूक से राकेश ने गले में गोली मार ली।

राकेश को घायल अवस्था में पड़ोसी कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। एएसआई की मौत से परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एएसआई की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस कागजी कार्रवाई में लगी हुई है। पुलिस फिलहाल घरेलू कलह के चलते मामले को देख रही है।
जानकारी के अनुसार मॉडल टाउन स्थित मकान नंबर 563 वासी एएसआई राकेश कुमार मधुबन स्थित द्वितीय बटालियन का जवान था। उसकी ड्यूटी चंडीगढ़ में सिक्योरिटी ब्रांच में लगी हुई थी। दो दिन की छुट्टी के बाद उसे ड्यूटी पर पहुंचना था, लेकिन उसने घर पर ही बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज पड़ोसियों को सुनाई दी और घर के अंदर गए। घर में राकेश लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। पड़ोसियों ने उसे अस्पताल तक पहुंचाया।
2009 में हुई थी राकेश की शादी
परिजनों ने बताया कि राकेश की शादी वर्ष 2009 में करनाल जिले के गोगड़ीपुर गांव वासी कविता से हुई थी। उनकी चार साल की एक बेटी सभ्यता है। राकेश की मौत की खबर सुनते ही गोगड़ीपुर से ग्रामीण पहुंचे। राकेश के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बंगलूरू में रहते हैं पिता
एएसआई राकेश कुमार के पिता ओमप्रकाश सरकारी वकील से रिटायर्ड हुए हैं और वह अब बंगलूरू में रहते हैं। राकेश मॉडल टाउन स्थित घर पर बच्चों के साथ रहता था। पिता कोे राकेश की मौत की सूचना दे दी गई है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा मौत का कारण
जिस समय मृतक राकेश कुमार ने घर में अपने आपको गोली मारी उस समय उसकी पत्नी घर पर ही मौजूद थी। पुलिस को दिए बयान में मृतक की पत्नी ने बताया कि उनका आपस में घरेलू बातों को लेकर झगड़ा होता था और सोमवार को वह बच्ची को स्कूल से लाए और बंदूक निकालकर खुद को गोली मार ली। सूचना मिलते ही पुलिस  के आला अधिकारी भी मौके पर पहुुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। करनाल पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसआई राकेश की पत्नी के बयानों से पुलिस को कुछ शक जाहिर हुआ है कि मामला आत्महत्या का है या कोई अन्य कारण है।
एएसआई राकेश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि उसने आत्महत्या की है। पुलिस हर पहलू पर जांच करेगी।
- जितेंद्र गहलावत, डीएसपी, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed