Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   12 players selected for state-level judo

Karnal News: राज्य स्तरीय जूडो के लिए 12 खिलाड़ियों का चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
12 players selected for state-level judo
 जिला स्तरीय जूडो ट्रायल प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी। कोच
बल्ला। हरियाणा सीनियर स्टेट जूडो चैंपियनशिप के लिए बल्ला गांव में जिला स्तरीय ट्रायल हुआ। इस ट्रायल में महिला वर्ग के सात और पुरुष वर्ग के पांच भार वर्गों के खिलाड़ियों का चयन हुआ। चयनित खिलाड़ी असंध के वीवीएन स्कूल में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

ट्रायल में मानपुरा, मोरमाजरा, असंध, निसिंग और करनाल के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। कोच अभय और साहिल ने बताया कि महिला वर्ग में ऐंजल, नेहा, मानसी और मुस्कान ने अपने भार वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। वाणी, तनीषा और साक्षी ने भी अपने-अपने भार वर्गों में बाजी मारी। पुरुष वर्ग में रोहित, दिवंश, भावेश और अंश ने पहला स्थान प्राप्त किया। सौ किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी का भी चयन हुआ है।
विज्ञापन

कोच अमित ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र लाना जरूरी है। अंतरराष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी ऋतु मान ने ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास का पाठ पढ़ाया। एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण मान, सचिव नरेंद्र मान आर्य, कोच अमित, भूपेंद्र और सुमित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 जिला स्तरीय जूडो ट्रायल प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी। कोच

 जिला स्तरीय जूडो ट्रायल प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी। कोच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed