फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Arya Kanya Gurukul School first in women's Kabaddi at Khelo India

Karnal News: महिला कबड्डी में आर्य कन्या गुरुकुल स्कूल खेलों इंडिया प्रथम

Tue, 24 Mar 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 24 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Arya Kanya Gurukul School first in women's Kabaddi at Khelo India
फिट इंडिया कार्निवल में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में अपने प्रतिद्वंद्वी की पकड़ से निकलने का प
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। साई (भारतीय खेल प्राधिकरण) और फिट इंडिया की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फिट इंडिया कार्निवाल का सोमवार को समापन हो गया। अंतिम दिन कर्ण स्टेडियम में कबड्डी व ताइक्वांडो के मुकाबले हुए। महिला कबड्डी प्रतियोगिता में आर्य कन्या गुरुकुल स्कूल खेलो इंडिया ने प्रथम व आर्य कन्या गुरुकुल कॉलेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
मुकाबला इतना रोमांचक था कि दर्शकों की भीड़ लग गई। आर्य कन्या गुरुकुल स्कूल खेलों इंडिया प्रतिद्वंद्वी टीम को ऑल आउट करती लग रही थी। आर्य कन्या गुरुकुल कॉलेज ने कमाल की वापसी की। ऑल आउट होने से बची और करीब 15 अंक एक बार में निकाल लिए।
विज्ञापन

साई गुरुकुल और गुरुकुल हरियाणा की टीम का मुकाबला भी संघर्षपूर्ण रहा। मैच के दौरान साई गुरुकुल की खिलाड़ी को गुरुकुल हरियाणा की टीम की खिलाड़ियों ने पकड़ लिया था। वह जूझती रहीं। करीब 2-3 मिनट तक संघर्ष चला और उन्होंने अंक पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताइक्वांडो के महिलाओं के सब जूनियर मुकाबले में शिक्षा प्रथम व कियारा द्वितीय रहीं। जूनियर में शगुन प्रथम व पियांशी द्वितीय रहीं। सीनियर वर्ग में जयनी प्रथम व प्रयना द्वितीय रहीं। पुरुषों की सब जूनियर में यश प्रथम व सारथम द्वितीय रहे। जूनियर वर्ग में गाैरव प्रथम व सौरव द्वितीय रहे। सीनियर वर्ग में चेतन्य सिंह प्रथम व अभिनव द्वितीय रहे।

जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह रंगा ने बताया कि कार्यक्रम के समापन समारोह में असंध के विधायक योगिंद्र सिंह राणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि तीन दिन तक चले इस कार्निवल में कुल 12 खेलों की प्रतियोगिता को आयोजित किया गया।

फिट इंडिया कार्निवल में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में अपने प्रतिद्वंद्वी की पकड़ से निकलने का प

फिट इंडिया कार्निवल में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में अपने प्रतिद्वंद्वी की पकड़ से निकलने का प

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed