फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Akshaya Tritiya: Shehnaiyan will play a lot today in Abujha Shubh Muhurta

अक्षय तृतीया : अबूझ शुभ मुहूर्त में आज खूब बजेंगी शहनाइयां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Akshaya Tritiya: Shehnaiyan will play a lot today in Abujha Shubh Muhurta
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। अक्षय तृतीया यानी एक अबूझ शुभ मुहूर्त। इसलिए मांगलिक व अन्य शुभ कार्यों के लिए किसी अन्य शुभ मुहूर्त का पता करने की आवश्यकता नहीं होती है। इस दिन जो रिश्ते बनते हैं, वो मजबूत या जो दानपुण्य किया जाता है, उसका फल अक्षय माना जाता है। यह शुभ तिथि तीन मई है। यही कारण है कि शहर के अधिकांश बैंक्वेट हॉल, मैरिज हॉल आदि पहले से ही बुक हैं। उम्मीद है कि मंगलवार देर रात तक खूब शहनाइयां बजेंगी।

Koo App

आप सभी को अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रभु आपको और आपके परिवार को हमेशा सुरक्षित, स्वस्थ एवं प्रसन्नचित रखे! 🙏🌺😍🙏 #AkshayTritiya

View attached media content

- Anupam Kher (@anupampkher) 3 May 2022

विज्ञापन


श्री श्याम बाला जी ज्योतिष केंद्र के संचालक पंडित विनोद शास्त्री बताते हैं कि अक्षय तृतीया को आक्खा तीज के नाम से भी जानते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को पड़ती है। इस साल अक्षय तृतीया 3 मई 2022 मंगलवार को मनाई जाएगी। तृतीया तिथि 03 मई सुबह 05 बजकर 19 मिनट से शुरू होकर 04 मई सुबह 07 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। इस दिन रोहिणी नक्षत्र सुबह 12 बजकर 34 मिनट से 04 मई की सुबह 03 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Koo App

आप सभी को अक्षय तृतीया के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। माँ लक्ष्मी से प्रार्थना है कि आप सभी का जीवन सुख, सौभाग्य और समृद्धि से परिपूर्ण हो।

View attached media content

- Madan Kaushik (@madankaushikbjp) 3 May 2022



अबूझ शुभ मुहूर्त में विवाह के साथ वस्त्र, आभूषण, भवन व वाहन आदि की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। साथ ही इस दिन धार्मिक कार्य शुभ फलदायी माने जाते हैं। मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन दान करने से सुख-संपत्ति में बढ़ोतरी होती है। अक्षय तृतीया के दिन जप तप पूजा पाठ का भी विशेष महत्व है।

Koo App

#AkshayaTritiya #अक्षय_तृतीया Akshaya Tritiya- The Day of Giving The word Akshaya means, that which never diminishes Whatever sevas are offered to The Supreme Lord or His devotees on this day receives manifold eternal benefits. Dana given today is said to give manyfold results.

View attached media content

- ISKCON,Inc (@iskconinc) 3 May 2022




ये हैं पौराणिक कहानियां
श्रीराम मंदिर सेक्टर आठ के पुजारी अनिल शास्त्री ने बताया कि अक्षय तृतीया मनाने के पीछे कई पौराणिक कहानियां प्रचलित हैं। एक पौराणिक कथा के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्म हुआ था। यही कारण है कि इस दिन को अक्षय तृतीया के रूप में मनाया जाता है। इस दिन परशुराम का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भागीरथ की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर मां गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुई थीं। एक मान्यता यह भी है कि इस दिन मां अन्नपूर्णा का जन्म हुआ। इसलिए कहा जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन रसोई घर व अनाज की पूजा जरूर करनी चाहिए।

Koo App

Eid Mubarak.. Aur Akshay Tritiya ki Shubhkamnaein... Aaj subah 4 am mauka mila Sri Harmandar mein jaakar Palki Sahab ka Parva dekhnay ka ... Sab Ka bhala ho... Sab khush rahein, . Sab की Tarakki ki kaamna hai... Alshukran Bandhu. Alshukran Zindagi!

View attached media content

- Ashish Vidyarthi (@ashishvidyarthi) 3 May 2022



नर नारायण ने लिया था अवतार
अक्षय तृतीया के दिन ही महर्षि वेदव्यास ने महाभारत लिखना शुरू किया था। इस ग्रंथ में श्री भगवत गीता भी समाहित हैं। इसलिए इस दिन श्री भगवत गीता के 18वें अध्याय का पाठ अवश्य करना चाहिए। अक्षय तृतीया के दिन ही नर नारायण ने भी अवतार लिया था। इसलिए इस दिन को शुभ माना जाता है।।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed