{"_id":"667b77b449e10234fb034363","slug":"aap-workers-clash-with-suspended-leader-at-conference-forcibly-removed-from-stage-karnal-news-c-18-knl1008-417312-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आप के कार्यकर्ता सम्मेलन में निलंबित नेता के साथ खींचतान, जबरन मंच से उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आप के कार्यकर्ता सम्मेलन में निलंबित नेता के साथ खींचतान, जबरन मंच से उतारा
विज्ञापन
- निलंबित नेता कर्ण सिंह धनखड़ ने प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता पर आरोप लगाते हुए दिखाईं पर्चियां
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। आम आदमी पार्टी का मंगलवार को नई अनाज मंडी मेंं जब कार्यकर्ता सम्मेलन चल रहा था। तभी वहां पहुंचे निलंबित नेता कर्ण सिंह धनखड़ ने प्रदेशाध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए पर्चियां दिखाईं तो कार्यकर्ताओं ने उन्हें दर्शक दीर्घा से बाहर कर दिया लेकिन कुछ देर बाद वह मंच पर चढ़ गए। जब तक वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते माइक उठाकर प्रदेशाध्यक्ष पर आरोप लगाने शुरू किए तो मंच संचालक ने उनसे माइक छीन लिया और पदाधिकारी उन्हें जबरन पकड़कर मंच से नीचे ले गए।
इस बीच सम्मेलन में वक्ता का संबोधन तो शुरू हो गया लेकिन मंच के नीचे भी जब धनखड़ राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ.संदीप पाठक से मिलने की जिद करने लगे तो कार्यकर्ताओं के साथ खींचतान होने लगी। इसके बाद धनखड़ को एक गाड़ी में बैठाकर जबरन वहां से भेज दिया गया।
बता दें कि दो दिन पहले ही आप के किसान विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष कर्ण सिंह धनखड़ को निलंबित कर दिया गया था। इस घटनाक्रम के बाद कर्ण सिंह धनखड़ ने स्वयं एक वीडियो क्लिप जारी करके प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता को जिम्मेदार ठहराया। पार्टी से निकाले जाने की आशंका जताते हुए कहा कि वह अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं, उनके साथ ही रहेंगे।
विज्ञापन
सम्मेलन के दौरान ही इससे पहले एक साधू महाराज रोशन नाथ भी जो ढोल नगाड़े के बीच बीन बजाते हुए अपनी मंडली के साथ आए, उन्हें मंच पर नहीं जाने दिया तो वह नाराज हो गए। गाड़ी से झंडा आदि उतार कर जाने लगे तो बाद में कार्यकर्ता उन्हें मनाकर मंच पर लाए।