{"_id":"68fbdc83a2d3459143022993","slug":"a-young-man-was-stabbed-to-death-after-a-fight-over-a-dj-at-a-wedding-karnal-news-c-18-knl1008-765542-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शादी समारोह में डीजे पर झगड़े के बाद युवक की चाकू से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शादी समारोह में डीजे पर झगड़े के बाद युवक की चाकू से गोदकर हत्या
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। ढाकवाला गुजरान गांव में वीरवार की रात को शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाच रहे अनाज मंडी के चौकीदार आदित्य (18) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि गांव के ही सोनू और अजय की डीजे पर आदित्य के साथ कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश में दोनों आरोपी उसे समारोह से बाहर बुलाकर ले गए और एकांत में अन्य तीन युवकों के साथ मिलकर चाकू से उस पर कई वार किए।
वारदात की तस्वीरें वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गईं। पिता की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने सोनू और अजय को नामजद करते हुए पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है। शुक्रवार को एक आरोपी सोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। युवक के पिता मनोज ने बताया कि उनके घर के पड़ोस में वीरवार को शादी समारोह का डीजे लगा हुआ था। इसमें उनका बेटा आदित्य भी शामिल हुआ था और डीजे पर नाच रहा था। इसी दौरान शादी समारोह में शामिल होने वाले सोनू और अजय के साथ कहासुनी हुई थी। वे दोनों बहाने से आदित्य को डीजे से बुलाकर सुनसान जगह पर ले गए, जहां उस पर चाकू से वार कर दिया। घायल आदित्य लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गए।
घायल हालत में आदित्य को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज लाए। जहां उसे भर्ती कर लिया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवाया। वहीं वीरवार की रात सदर थाना और एफएसएल की टीम ने गांव में पहुंचकर मौके से साक्ष्य भी जुटाए और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
आदित्य के गिरते ही मौके से भागे आरोपी
सामने आए सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, दो युवक आदित्य को अपने साथ लेकर आते हैं और उसके बाद उसे कोने में लाकर खड़े रहते हैं। तभी उस पर चाकू से हमला कर दिया जाता है और आदित्य गिर जाता है। इसके बाद आरोपी मौके से भागते होते हुए भी नजर आ रहे हैं। लोगों के एकत्रित होते ही आरोपी गांव से भाग जाते हैं।
गिरफ्तार किए गए आरोपी सोनू को शनिवार को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
- तरसेम, प्रभारी, थाना सदर