Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A story never grows old: Mridul Krishna

कथा कभी पुरानी नहीं होती : मृदुल कृष्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
A story never grows old: Mridul Krishna
श्रीमद्भागवत कथा में अति​थि को सम्मानित करते आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी। संवाद
करनाल। सेक्टर-12 स्थित हुड्डा ग्राउंड में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सानिध्य में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। इसमें आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी ने कथा का वाचन किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा कभी पुरानी नहीं होती और हर बार नया आनंद देती है।
विज्ञापन


आचार्य गोस्वामी ने करनाल के श्री कर्णेश्वरम महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। उन्होंने 38 साल बाद कर्ण की नगरी करनाल आने को सौभाग्य बताया। आचार्य ने कहा कि भगवान शिव के दर्शन का अवसर मिलना अत्यंत शुभ है। उन्होंने भावपूर्ण ढंग से शिव को राधा रानी का स्वरूप बताया। मंदिर में उन्हें किशोरी जी के विराजमान होने का अनुभव हुआ। उन्होंने उसी भाव से प्रणाम किया।
विज्ञापन

इस श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सतीश गुप्ता ने अपने माता-पिता लाला मनीराम और प्रेमवती की स्मृति में किया। इस अवसर पर राजकुमार सिंगला सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवर्धन लीला का किया वर्णन
आचार्य गोस्वामी ने गोवर्धन लीला का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की थी। यह लीला संदेश देती है कि ईश्वर सच्चे भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं। गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक है। उन्होंने अहंकार त्यागकर प्रेम, विनम्रता और सेवा अपनाने पर जोर दिया।

श्रीमद्भागवत कथा में अतिथि को सम्मानित करते आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी। संवाद

श्रीमद्भागवत कथा में अतिथि को सम्मानित करते आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed