फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   a rate born in wheat floor

डिपो पर भारी लापरवाही, गरीबों के आटे में चूहे ने जन्मे बच्चे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
a rate born in wheat floor
लॉकडाउन में एक ओर तो गरीबों को खाद्य सामग्री की भारी किल्लत हो रही है, दूसरी ओर शहर में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एक डिपो होल्डर की लापरवाही सामने आई है। काछवा रोड स्थित डिपो में पुराना आटा रखा था, जिसे बांटा ही नहीं गया था। देखरेख भी नहीं की गई, जिससे उस आटे की बोरियों में चूहे ने अपना आशियाना बना लिया। मंगलवार को जब देखा गया तो आटे में चूहे के कई बच्चे मिले। जिससे डिपो पर राशन लेने पहुंचे लोगों में खलबली मच गई। शोर शराबा हुआ तो मामला विभागीय अधिकारियों तक पहुंचा। आनन-फानन में डिपो से करीब छह क्विंटल आटे को उठवा लिया गया है। डिपो होल्डर सुमित चुग से जवाब मांगा गया है कि आखिर आटा बचाकर क्यों रखा गया।
विज्ञापन

मुख्य डिपो तो गांधी नगर में हैं लेकिन इसी डिपो के दूसरे उप वितरण केंद्र नसीबपुरम कालोनी में आज उस समय खलबली मच गई जब डिपो होल्डर ने उप वितरण केंद्र का कक्ष खोला तो उसके अंदर रखे आटे की बोरियों को चूहों ने काट लिया था। यहीं पर एक कट्टे में भरे आटे में चूहे रह रहे थे, जिसमें चूहों ने बच्चे भी दे दिए थे। यह देख कर लोग एकत्र हो गए। कुछ लोग खराब आटे को बांटने की कोशिश बताने लगे। हालांकि डिपो होल्डर ने उन्हें समझाने की पूरी कोशिश की। लेकिन इसके बावजूद लोगों ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को मामले की सूचना दे दी। खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक दिनेश तुली ने बताया कि शिकायत आने पर मामले को गंभीरता से लिया गया। तत्काल डिपो से पूरे 5.95 क्विंटल आटे को उठवा लिया गया है। इसमें चूहों के बच्चे मिलने की बात बताई गई है, इसलिए राशन कार्डधारकों को यह आटा वितरण नहीं किया जा सकता था। डिपो होल्डर ने मौके पर बताया कि यह आटा लॉकडाउन से पहले का है, जो वितरण होने से रह गया था, इसी बीच लॉकडाउन हो गया। फिर भी डिपो होल्डर से जवाब मांगा गया है कि आखिर आटा क्यों बचा, वितरण क्यों नहीं किया गया। रखा भी था तो विभाग को इसकी सूचना क्यों नहीं दी गई तथा आटे का रखरखाव क्यों नहीं किया गया। जवाब आने के बाद डिपो होल्डर पर कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।
विज्ञापन

शहर के सभी डिपो होल्डर्स को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि डिपो पर उपलब्ध खाद्य सामग्री की पूरी देखरेख की जाए, क्योंकि राशन कार्डधारकों को पूरी तरह साफ स्वच्छ खाद्य सामग्री का ही वितरण किया जाना है, डिपो पर शुद्ध राशन व अन्य खाद्य सामग्री ही उपलब्ध कराई जाती है। डिपो स्तर पर यदि कोई लापरवाही होती है तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुमित चुग के डिपो पर हुई लापरवाही की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दिनेश तुली, खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed