फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A man befriended an elderly man on Facebook and WhatsApp and duped him of Rs 13.77 lakh on the pretext of trading.

Karnal News: बुजुर्ग से फेसबुक-व्हाट्सएप पर की दोस्ती ट्रेडिंग का झांसा देकर ठगे 13.77 लाख

Tue, 06 Jan 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 06 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
A man befriended an elderly man on Facebook and WhatsApp and duped him of Rs 13.77 lakh on the pretext of trading.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। साइबर अपराधियों ने फेसबुक-व्हाटसएप पर संपर्क करके करनाल के 62 वर्षीय बुजुर्ग अजीत से 13.77 लाख रुपये की ठगी कर ली। बुजुर्ग को अमेरिका की कंपनी में ट्रेडिंग का झांसा देकर पहले 50 हजार रुपये का निवेश करवाया गया। इसमें 20 हजार रुपये का मुनाफा दिखाया। जब बुजुर्ग ने राशि निकालने की कोशिश की तो अलग-अलग टैक्स के नाम पर और ज्यादा राशि जमा करवाई गई।
रुपये वापस मांगे तो दिल्ली बुलाया। फिर शिकायतकर्ता के बेटे को फर्जी अश्लील फोटो के नाम पर ब्लैकमेल कर तीन लाख रुपये ले लिए। बुजुर्ग ने इसकी शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी। साइबर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि कुछ समय पहले ही फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से संजना पांडे नाम की महिला से संपर्क हुआ था। उसने अमेरिकी कंपनी में ऑनलाइन ट्रेडिंग, फॉरेक्स और निवेश से मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया।
विज्ञापन

अजीत के अनुसार महिला के बार-बार बोलने पर उन्होंने 50 हजार रुपये का पहला निवेश किया। इसके कुछ समय बाद ट्रेडिंग एप पर 20 हजार रुपये का मुनाफा दिखाया गया। इसी आधार पर उन्हें और ज्यादा राशि जमा करवाने के लिए उकसाया गया। इसके बाद सत्यम कुशवाहा, साहिल आहाके, सलमा शेख, संदीप सिंह जैसे नामों के खातों में राशि जमा करवाई गई। जब शिकायतकर्ता ने महिला को बिना बताए तीन लाख रुपये निकालने का आवेदन किया तो उसे रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदिग्ध एकाउंट बता जमा कराए और रुपये
पैसे निकालने का आवेदन रद्द करने के बाद व्हाट्सएप पर संदेश आया कि उनका ट्रेडिंग अकाउंट संदिग्ध है और जांच के लिए सिक्योरिटी या मार्जिन राशि जमा करनी होगी। तय समय में यह राशि जमा न करवाने पर एकाउंट ब्लॉक किया जाएगा। रुपये डूबने के डर से उन्होंने तीन किस्तों में 4.43 लाख रुपये जमा किए। आरोपी कभी सिक्योरिटी, कभी मार्जिन, कभी 30 प्रतिशत टैक्स और कभी 18 प्रतिशत जीएसटी के नाम पर रुपये मांगते रहे। उन्होंने अलग-अलग किस्तों में कुल 13.77 लाख रुपये आरोपियों के खाते में जमा करवा दिए। इसके बाद जब आरोपी उन्हें अश्लील फोटो के नाम पर ब्लैकमेल करने लगे तो साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी। साइबर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
---

दंपती को मिठाई का डिब्बा लेकर दिल्ली बुलाया
शिकायतकर्ता अजीत ने बताया कि आरोपी संजना पांडे ने एक बार उनसे कहा कि रुपये दिल्ली में आने के बाद मिल जाएंगे। मिठाई का डिब्बा भी लेकर आना होगा। दंपती 5 दिसंबर 2025 को अपने 13.77 लाख रुपये लेने के लिए दिल्ली के मानसरोवर गार्डन कीर्ति नगर पहुंचे तो आरोपी ने लोकेशन मंगवाई, गाड़ी का नंबर मंगवाया और बाद में इधर-उधर घुमाने के बाद उन्हें वापस लौटने के लिए कह दिया गया। जब उन्होंने अपने रुपये की मांग कि तो आरोपी महिला ने उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।

---

शिकायतकर्ता के बेटे ने बात की तो मांगे तीन लाख रुपये

दंपति को जब आरोपी महिला संजना पांडे दिल्ली में नहीं मिली तो वापस लौटते समय बात बिगड़ गई। आरोपी संजना पांडे ने शिकायतकर्ता की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने, फर्जी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित ने बेटे को बात बताई। जब उनके बेटे ने महिला से संपर्क किया तो महिला ने तीन लाख रुपये लेने के बाद सभी फोटो डिलीट करने की बात कही।


---

शिकायतकर्ता ने जताई पूरा गैंग सक्रिय होने की आशंका

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एक यूपीआई आइडी पर भुगतान किया था। उन्होंने मोबाइल नंबर के माध्यम से बात की तो खाताधारक गुरसेवक सिंह और उनके दोस्त राहुल वर्मा तक कड़ी जुड़ी। राहुल वर्मा के बारे में बताया गया कि वह लोन एजेंट का काम करता है और पटियाला के त्रिपड़ी थाना क्षेत्र में एक फाइनेंस कार्यालय से जुड़ा है। इससे आशंका जताई कि यह पूरा मामला संगठित साइबर ठगी गिरोह से जुड़ा हुआ है। अब साइबर थाना पुलिस हर पहलू पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed