फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   राष्ट्र विकास के लिए सभी धर्मों में एकता की आवश्यकता

राष्ट्र विकास के लिए सभी धर्मों में एकता की आवश्यकता

Mon, 18 Feb 2013 05:30 AM IST
Karnal
Karnal Updated Mon, 18 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा के राज्यपाल जगन्ननाथ पहाड़िया ने रविवार को गांव बारना में सर्वधर्म पीठ का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाज के समुचित संवर्धन और राष्ट्र के विकास के लिए सभी धर्मों को मिलकर कार्य करने की जरूरत है, ऐसा तभी संभव हो सकेगा, जब हम एकता के सूत्र में बंधकर सौहार्द के नए अध्यायों का सूत्रपात करेंगे। पहाड़िया विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों और अनुयाइयों को संबोधित कर रहे थे। महामहिम ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, सही मायनों में मानव सेवा ही भगवान को समर्पित है। बदलते परिवेश में सामाजिक व्यवस्था खंडित होने लगी है। धार्मिक भावना के खिलवाड़ के चलते रक्तपात होने लगा है। ऐसे में अब इस बात की सख्त जरूरत है कि समाज के हर वर्ग के लोग और सभी संप्रदायों के अनुयायी एक मंच पर इकट्ठा होकर राष्ट्रहित की बात करें। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र की इस पवित्र भूमि को भारतीय सभ्यता व संस्कृति की जन्मस्थली होने के साथ-साथ गीता की जन्मस्थली होने का भी गौरव हासिल है। धर्मक्षेत्र न आज केवल पूजनीय तीर्थ स्थल है, बल्कि धार्मिक तथा सांस्कृतिक तथ्यों को संजोए हुए एक विश्वविख्यात विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल के रूप में विकसित हुआ है। इसी पवित्र भूमि पर शताब्दियों पूर्व योगीराज भगवान कृष्ण ने गीता का अमर संदेश दिया था। उस संदेश की सीख आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है। नारी जाति पर रोज अत्याचार हो रहे हैं और इससे भी बढ़कर उसे गर्भ में ही मरवाकर उसके अस्तित्व को मिटाया जा रहा है। ऐसे में सामाजिक और धार्मिक चेतना होना अति अनिवार्य है। कुरुक्षेत्र में संत बाबा बलवंत सिंह धर्मपीठ जैसी विभिन्न समाजसेवी संस्थाएं अनेक जनकल्याणकारी कार्यक्रम चलाकर अपने कर्त्तव्यों का निर्वाह कर रही है। इस प्रकार के सामाजिक सौहार्द के लिए अन्य संस्थाओं को भी आगे आकर काम करने की जरूरत है। सर्वधर्म विद्यापीठ के उद्घाटन अवसर पर संत बलवंत सिंह ने कहा कि सर्वधर्म पीठ की स्थापना आज के समय की आवश्यकता है। इस पीठ में विभिन्न धर्मों पर आधारित साहित्य की शोध के लिए पूर्ण व्यवस्था की गई है। विभिन्न धर्मों के अनुयायी और शोधकर्ता यहां आकर शोध कर सकते हैं। इस मौके पर राजस्थान से आए मोहन सिंह, जम्मू-कश्मीर से आए सरदार खान, सर्वधर्म पीठ के मंत्री रामरतन कटारिया तथा यशवीर सिंह, ज्ञानी भजन सिंह ने सभी का अभिवादन किया। इस मौके पर विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं, ऐच्छिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ जिला पुलिस अधीक्षक राकेश आर्य, एसडीएम अशोक बंसल उपस्थित रहे। समारोह में पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर तथा अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed