{"_id":"6acaa644958f3928270de672","slug":"the-assembly-speaker-said-arrange-for-a-vehicle-i-will-pay-the-fare-karnal-news-c-18-knl1018-1009948-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: विधानसभा अध्यक्ष बोले- वाहन का इंतजाम करें, किराया मैं दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: विधानसभा अध्यक्ष बोले- वाहन का इंतजाम करें, किराया मैं दूंगा
विज्ञापन
.बच्चों से मिलते हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण । प्रवक्ता
करनाल। घरौंडा के संजय नगर में सेवा संकल्प के तहत वंचित बच्चों की शिक्षा में सहयोग और एनीमिया जांच के लिए कार्यक्रम हुआ। इसमें सरपंच चंचल कौर ने कहा, अध्यक्ष जी.. पांचवीं से आगे पढ़ने के लिए बच्चों को दूर जाना पड़ता है। इसलिए कुछ बच्चे पढ़ाई छोड़ रहे हैं।
विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि पंचायत बच्चों को स्कूल ले जाने और लाने के लिए 10 दिन में वाहन का इंतजाम करे, किराया वे अदा करेंगे। अगर पंचायत जमीन उपलब्ध करा दे तो गांव के प्राथमिक विद्यालय को अपग्रेड भी करा देंगे। उन्होंने कहा कि वाहन ऐसा होना चाहिए जिसमें कम से कम 20 बच्चे आराम से बैठ सकें।
सरपंच ने बताया कि बच्चों को पांचवीं के बाद आगे की पढ़ाई के लिए ढाई किमी दूर बरसत जाना पड़ता है। कुछ बच्चे तो स्कूल दूर होने के कारण पढ़ाई ही छोड़ देते हैं, कुछ रास्ते से लौट आते हैं। क्याेंकि वहां के स्कूल का मुख्य गेट निर्धारित समय के बाद बंद कर दिया जाता है।
विज्ञापन
300 बच्चों को वितरित की पोषण किट
करीब 200 बच्चों की एनिमिया जांच की गई। आईसीडीएस की सुपरवाइजर सुमनलता ने बच्चों का संतुलित आहर के बारे में जानकारी दी और 300 बच्चों को पोषण किट वितरित की गई। एसडीएम अनुभव मेहता, पूर्णचंद सैनी, डॉ. विनोद, डॉ. नेहा, राजन और गुलाब कश्यप मौजूद रहे। ब्यूरो