{"_id":"81-46534","slug":"Karnal-46534-81","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 विद्यार्थियों को मिला मेहनत का फल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 विद्यार्थियों को मिला मेहनत का फल
Karnal
Updated Tue, 27 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। टेक्नोलॉजी एजुकेशन रिसर्च इंटीग्रेटिड इंस्टीट्यूट (टेरी) द्वारा विशाल प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। प्लेसमेंट ड्राइव में महिंद्रा सत्यम व टेेकमहिंद्रा कंपनी ने छात्र-छात्राओं का चयन किया। प्लेसमेंट ड्राइव बीएससी, सीएस, आईटी, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स डिप्लोमा होल्डर आदि पाठ्यक्रमों के लगभग 250 छात्रों ने भाग लिया। टेरी प्लेसमेंट अधिकारी सागर गुलाटी ने बताया कि 21 विद्यार्थियों का कंपनी में नौकरी के लिए चयन किया गया। सागर गुलाटी ने बताया कि हरियाणा के पूर्व तकनीकी शिक्षा निदेशक डा. एमपी गुप्ता के प्रयास व मार्गदर्शन से संस्थान में इस अनूठे प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डा. एमपी गुप्ता ने कहा की टेरी को प्लेसमेंट का हब बनाने की योजना है। पिछले 15 दिनों के अंतराल में यह चौथी प्लेसमेंट ड्राइव है, जो टेरी ने अपने कैंपस में आयोजित की है। डा. गुप्ता ने बताया कि आने वाली 9 और 14 दिसंबर को कैंपस में विप्रो, यूरेका फोर्ब्स, एआईएस ग्लास, मेटल जंक्शन, यश इंटरनेशनल जैसे नामी कंपनियां आ रही हैं। महिंद्रा सत्यम व टेक महिंद्रा कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस ड्राइव में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़ के साथ-साथ उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के युवाओं ने भाग लिया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में तीन चरण की प्रक्रिया में विद्यार्थियों की योग्यता, वाक कौशल, आत्मविश्वास व व्यक्तित्व के अन्य पहलुओं का बारीकि से आकलन किया गया। पहले चरण में प्रतिभागियों ने लिखित परीक्षा, दूसरे चरण में तकनीकी लिखित परीक्षा, इन दोनों परीक्षाओं में चयनित हुए छात्रों नेे साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन टेरी के प्लेसमेंट अधिकारी सागर गुलाटी ने किया। प्लेसमेंट ड्राइव में टेेकमहिंद्रा से टेक्निकल हेड अमित जैन और सत्यम महिंद्रा से वसंत डिप्टी जीएम एचआर व जेपी कारपोरेट एचआर ने कंपनी के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी दी और प्रतिभागियों के प्रश्नों के जवाब दिए। छात्रों ने इस आयोजन को सफल बताते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से युवाओं को न केवल रोजगार के बेहतर अवसर मिलते हैं, बल्कि अच्छा पैकेज भी मिलता है। विद्यार्थियों ने डा. गुप्ता का धन्यवाद किया। इस अवसर पर टेरी के सलाहकार डा. एमपी गुप्ता, डा. डिंपल जुनेजा व डीन एकेडिमक डा. आरएल माटा, पेटी से एनके सिक्का, बीएल अरोड़ा, सुरेंद्र सिंह, अलका आदि मौजूद रहे। v
विज्ञापन