फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   900 kg mangoes were offered to Thakur ji.

Karnal News: ठाकुर जी को लगाया 900 किलो आम का भोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
900 kg mangoes were offered to Thakur ji.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। शीश महल स्थित श्री गोवर्धन नाथ मंदिर में रविवार को ठाकुर जी को लगभग 900 किलो के आम का भोग लगाया गया। जिसे कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं में बांटा गया। रविवार शाम को पंडाल सजा कर श्रद्धालुओं ने बाल रूप ठाकुर जी को फूलों से सजाया।
आम के बीच बैठे ठाकुर जी मनमोहक लग रहे थे जिन्हें देखने के लिए श्रद्धालु उत्साहित नजर आ रहे थे। आम उत्सव में महिला श्रद्धालुओं ने भजन गाए और डांडिया खेला। श्री गोवर्धन नाथ मंदिर के प्रधान विजय भाटिया ने बताया कि रविवार शाम को ठाकुर जी का आम उत्सव मनाया गया। उन्होंने बताया कि लगभग 60 साल पुराने श्री नाथ मंदिर में बाल रूप ठाकुर जी की पांच पहर की पूजा होती है। जिस प्रकार घरों में पांच साल के बच्चे की सेवा होती है उसी प्रकार मंदिर में बाल रूप ठाकुर जी की भी सेवा होती है।
विज्ञापन

सुबह लगभग छह बजकर 30 मिनट पर मंगला आरती होती है, सुबह नौ बजे शृंगार होता है, सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर राज भोग लगाया जाता है, शाम चार बजकर 30 मिनट पर केवल पांच मिनट के लिए संध्या आरती के साथ भगवान जी को फलों का भोग लगाया जाता है। शाम छह बजे शयन दर्शन करवाए जाते हैं। भाटिया ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं को दिया जाने वाला प्रसाद बाहर से नहीं खरीदा जाता बल्कि उनके कारीगर ही प्रसाद तैयार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed