फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   मेट्रो लाइन ठीक करते हुए करंट से झूलसे दो बिजली कर्मचारी

मेट्रो लाइन ठीक करते हुए करंट से झूलसे दो बिजली कर्मचारी

Sun, 23 Jul 2017 10:42 PM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
मेट्रो लाइन ठीक करते हुए करंट से झूलसे दो बिजली कर्मचारी
मेट्रो लाइन ठीक करते हुए करंट से झुलसे दो बिजली कर्मचारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
निसिंग। गांव अमूपुर में खराब हुई मेट्रो लाइन की बिजली सप्लाई को ठीक करते समय अचानक करंट लगने से दो कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से हाल गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दोनों को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार बिजली निगम में डीसी रेट पर कार्यरत नडाना निवासी संजू रविवार बाद दोपहर गांव अमूपुर मेें खराब हुई मेट्रो लाईन को ठीक करने के लिए ट्रांसफार्मर पर चढ़ा हुआ था। जबकि ट्रांसफार्मर के नीचे कांट्रेक्ट बेस पर काम करने के लिए रामगढ़ गामड़ी निवासी रघबीर उर्फ बीरा खड़ा था। उनके काम करते समय अचानक संजू को करंट लगने से उसके कपडों में आग लग गई। जिसे देखते ही साथी बीरा ने लाईन को हाथ लगाया तो करंट ने उसे भी चपेट में लेकर बुरी तरह झुलसा दिया। हालांकि बिजली सप्लाई पहले ही रसीना पावर हाउस से बंद बताई जा रही है। इसके बावजुद भी बार बार करंट आता रहा। लाईन में करंट आने केे कारणों का अभी तक पता नही चल पाया। लोगों का अनुमान है कि बरसात से पहले आई तेज हवा में आसपास व ऊपर नीचे से गुजर रही दो लाईनों की तारें टकराने से लाईन में करंट आ गया। जबकि कुछ लोग बैक करंट आने की बात कह रहे थे। दोनों कर्मचारियों को इलाज के लिए स्थानीय राजकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज करनाल भेज दिया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed