{"_id":"598ca62c4f1c1b7b188b47b2","slug":"61502389804-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटर शिफ्टिंग विवाद पर एसडीएम ने ग्रामीणों व अधिकारियों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटर शिफ्टिंग विवाद पर एसडीएम ने ग्रामीणों व अधिकारियों की बैठक
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा।
गांव पुंडरी में जगमग योजना के तहत मीटर शिफ्टिंग को लेकर उपजे विवाद पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम वर्षा खांगवाल ने ग्राम पंचायत व बिजली अधिकारियों की बैठक ली। इसमें समस्या के समाधान को लेकर विभिन्न पहलुओं पर बातचीत की गई और पूरे मामले को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए रणनीति तैयार की गई।
गांव पुंडरी के ग्रामीण म्हारा गांव जगमग गांव योजना का शुरू से ही विरोध करते आ रहे हैं। इसको लेकर गत सप्ताह ग्रामीण करनाल में प्रदर्शन करने के लिए टै्क्टर-ट्रालियों में बैठकर रवाना हुए थे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बरतते ग्रामीणों को सीएचसी के सामने ही रोक लिया था। जहां ग्रामीणों ने सीएचसी के सामने ही प्रदर्शन किया था। बाद में ग्रामीण वापस गांव लौट गए थे। बुधवार को बिजली निगम के अधिकारी पुलिस बल के साथ गांव में मीटर शिफ्ट करने पहुंचे थे, लेकिन विरोध के चलते बिजली निगम की टीम को वापस लौटना पड़ा था। गुरुवार को एसडीएम वर्षा खांगवाल ने बिजली निगम के एक्सईएन यशवीर सिंह, एसडीओ आदित्य कुंडू, सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र पुंडरी, ब्लॉक समिति चेयरमैन विनोद त्यागी व पंचायत मेंबरों की बैठक ली। एसडीएम कार्यालय में लगभग दो घंटे तक चली बैठक में समस्या के समाधान को लेकर गहन मंथन किया गया। एसडीएम ने पूरे मामले को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने की बात कही है। एसडीएम वर्षा खांगवाल ने कहा कि ग्राम पंचायत पुंडरी व बिजली निगम के अधिकारियों की बैठक ली गई है। इसमें बिजली निगम को पुंडरी में योजना के तहत आ रही परेशानी को दूर करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मामले को शांतिपूर्वक निपटाने का प्रयास किया जाएगा।