फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   55 lakhs of jewelry mortgaged for 18 lakhs, case against four including three Saraf brothers

55 लाख के गहने 18 लाख में रखे गिरवी, तीन सराफ भाइयों सहित चार पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
55 lakhs of jewelry mortgaged for 18 lakhs, case against four including three Saraf brothers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। एक महिला के 55 लाख रुपए के गहनों को 18 लाख रुपये में गिरवी रखकर 37 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक ज्वैलर्स फर्म के तीन हिस्सेदार व एक अन्य आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सेक्टर सात निवासी अनीता ने बताया कि उसे अपना मकान बनाने व बेटी की विदेश में पढ़ाई करने के लिए 20 लाख रुपये की जरूरत थी। आरोपी भविष्य अरोड़ा ने उसे शिव ज्वैलर्स करनाल के पार्टनर से मिलवाया। सात फरवरी 2018 को वह अपने पति के साथ करीब 1.99 किलोग्राम सोने के गहने लेकर आरोपियों की दुकान पर गई। आरोपियों ने इन गहनों के बदले उसे 18 लाख रुपए दिए। करीब छह महीने बाद वह 18 लाख की राशि का इंतजाम करके अपने पति के साथ इनकी दुकान पर गई तो आरोपियों ने कहा कि हमारा और आपका हिसाब किताब बराबर हो गया है। हमने तो आपके जेवरात गला दिए हैं, लेकिन जेवरात वापस मांगे तो दुकान पर ही आरोपियों ने उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उसके 55 लाख रुपये के गहनों को 18 लाख में गिरवी रख लिया। जिससे उसे 37 लाख रुपए का आर्थिक नुकसान पहुंचा है। उसने पहले भी पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed