फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   50 thousand snatched after intoxicating

नशीला पदार्थ सुंघाकर 50 हजार छीने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 02:20 AM IST
विज्ञापन
50 thousand snatched after intoxicating
तरावड़ी। लिफ्ट लेकर एक युवक को नशीला पदार्थ सुंघा कर उससे मोबाइल और एटीएम छीनकर 50 हजार निकाल लिए। शिकायतकर्ता शिवम मिश्रा निवासी मायाराम कॉलोनी वार्ड नंबर 9 ने बताया कि वह प्लंबर है। जब वह स्टेट बैंक के एटीएम में पैसे जमा करने जा रहा था तो वहां पहले से दो युवकों ने उसे स्टेशन तक छोड़ देने की बात कही। जब वह उन्हें स्टेशन पर छोड़ने गया तो रास्ते में दोनों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी जेब से एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और मोबाइल के साथ-साथ 10 हजार रुपये निकाल लिए। दोनों आरोपी मोबाइल छीनकर फरार हो गए। बाद में उन्होंने एटीएम के जरिए 40 हजार रुपये और निकाल लिए। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज वर्मा ने बताया कि शिकायत के बाद दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed