{"_id":"69066828a324cbb6c00b9d55","slug":"27-units-of-blood-were-collected-in-the-camp-karnal-news-c-18-knl1008-771413-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शिविर में 27 इकाई रक्त किया एकत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शिविर में 27 इकाई रक्त किया एकत्रित
Sun, 02 Nov 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
करनाल। बस अड्डे पर शनिवार को 567वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। शिविर में जिला नागरिक अस्पताल से रक्त संचरण अधिकारी डॉ. संजय वर्मा के दल ने 27 इकाई रक्त एकत्र किया। मुख्य अतिथि हरियाणा परिवहन समस्त कार्यकारिणी संघ ट्रेड यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष महिंद्र सिंह गौड़ ने रक्तदाताओं को बैज लगाते हुए कहा कि यह एक पुण्य का कार्य है। साथ ही, 179 बार रक्तदान, 88 बार प्लेटलेट्स और 1 बार प्लाज्मा दान कर चुके शिविर संयोजक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। शिविर में अवनीत कुमार, प्रदीप कुमार, सलिंद्र कुमार, विनोद कुमार, शुभम आदि ने रक्तदान किया। संवाद
विज्ञापन