फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   27 lakhs cheated in the name of sending abroad

विदेश भेजने के नाम पर 27 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
27 lakhs cheated in the name of sending abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सोनीपत जिले के हसनपुर निवासी युवक देवेंद्र को अमेरिका भेजने के नाम पर करनाल के एजेंट पर 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। युवक की बहन जोनी ने पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया को शिकायत दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने एजेंट संधीर गांव निवासी सुमित उर्फ रिंका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला के अनुसार सुमित ने उसके भाई को अमेरिका भेजने का भरोसा दिया था। करीब छह महीने पहले अमेरिका भेजने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में यह राशि ली है। मुगल कैनाल मार्केट स्थित एससीओ पर राशि दी गई।
आरोप है कि उसके भाई को बीच रास्ते पनामा के जंगलों में छोड़ दिया था। बाद में उसने पानीपत के एक अन्य एजेंट के माध्यम से अपने भाई की मदद की और उसे वहां से सकुशल आगे भिजवाया। अब वे अपने रुपये वापस लेने के लिए करनाल के चक्कर काट रहे हैं। पैसे वापस देने की बजाय सुमित उन्हें धमकियां दे रहा है और उसने फोन उठाने भी बंद कर दिए। पुलिस के अनुसार आर्थिक अपराध शाखा के माध्यम से थाना सिविल लाइन में शिकायत भेजी गई है। मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिंगापुर भेजने के बहाने 2.65 लाख हड़पे
करनाल। सिंगापुर भेजने के नाम पर 2.65 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में असंध थाना पुलिस ने जींद जिले के जीवनपुरा गांव निवासी मोहन व पंजाब के लुधियाना निवासी हैप्पी उर्फ हन्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जलमाना गांव निवासी बलविंद्र कौर ने पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया को शिकायत देकर इन दोनों एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उसकी शिकायत पर असंध थाने में मामला दर्ज किया गया। जांच का जिम्मा जलमाना चौकी पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलविंद्र कौर के अनुसार मोहन उनके गांव आता-जाता था तभी उसके साथ जान-पहचान हो गई थी। 2021 में मोहन ने कहा कि उसका एक दोस्त हैप्पी विदेश भेजने का काम करता है और उसने बहुत से लड़कों को विदेश भेजा है। वे उसकी बातों में आ गई और अपनी बेटी को विदेश भेजने के लिए बात की। सिंगापुर भेजने के लिए 3.15 लाख रुपये में बात तय हुई। मोहन ने राशि एडवांस मांगी और एक महीने के अंदर काम करवाने की बात कही। हैप्पी से भी बात करवाई। दो फरवरी 2021 को दोनों को घर बुलाया और 2.65 लाख रुपये नकद दिए। साक्ष्य के तौर पर उस समय की वीडियो रिकॉर्डिंग उनके पास है। इसके दो-चार दिन बाद अपने बेटे के खाते से 50 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। अब एक वर्ष से ऊपर हो गया न तो इन्होंने उनकी बेटी को विदेश भेजा न पैसे वापस दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed