फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   भष्टाचार के आरोपों के बाद एएम को हटाया

भष्टाचार के आरोपों के बाद एएम को हटाया

Tue, 23 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
भष्टाचार के आरोपों के बाद एएम को हटाया
भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद एफसीआई के असिस्टेंट मैनेजर को गोदाम से हटाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
राइस मिलर्स से चावल पास कराने के नाम पर प्रति गाड़ी पांच हजार रुपये की मांग करने के आरोपों से घिरे नेवल स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में असिस्टेंट मैनेजर (टेक्निकल) कपिल पालीवाल को गोदाम से हटा दिया गया है। साथ ही मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है। इससे पहले काफी संख्या में राइस मिलर्स ने एफसीआई डीएम रवि यादव के खिलाफ नारेबाजी की और एएम को बचाने के आरोप लगाए। हालांकि दोपहर बाद एएम को बदल दिया गया।

बता दें कि राइस मिलर्स ने गोदाम में तैनात असिस्टेंट मैनेजर (टेक्निकल) कपिल पालीवाल पर चावल की गाड़ियों को पास कराने के नाम पर प्रति गाड़ी पांच हजार रुपये मांगने के आरोप लगाए थे। साथ ही मिलर्स ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी। मिलर्स ने मामले की शिकायत सीएम मनोहर लाल को भी दी थी और कार्रवाई की मांग की थी। सोमवार को काफी संख्या में मिलर्स एकत्र होकर डीएम रवि यादव के पास पहुंचे और अब तक की कार्रवाई के बारे में बात की। एएम को नहीं बदलने पर मिलर्स ने डीएम के खिलाफ रोष जाहिर और एएम को बचाने का आरोप लगाया। इस मौके पर राइस मिलर्स ज्वैल सिंगला, हंस राज सिंगला, नीरज कुमार और विनोद गोयल आदि मौजूद रहे। दोपहर बार कपिल पालीवाल को गोदाम से हटा दिया गया, इसकी पुष्टी डीएम रवि यादव ने की। उन्होंने कहा कि मामले जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed