{"_id":"59763c744f1c1b262c8b45fb","slug":"191500920948-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों ने मुख्य सचिव के नाम डीसी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों ने मुख्य सचिव के नाम डीसी को सौंपा ज्ञापन
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्लयूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की जिला कमेटी ने सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में सोमवार को मुख्य सचिव के नाम डीसी के माध्यम सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई जिला प्रधान सतपाल सरोहा ने की। राज्य उप महासचिव कृष्णचंद शर्मा व जिला सचिव धर्मवीर जांगड़ा, पवन शर्मा, राममेहर ने कर्मचारियों को संबोधित किया। धर्मवीर जांगड़ा व कृष्ण चंद शर्मा ने कहा कि पीडब्लयूडी के तीनों विभागों भवन, स्वमार्ग शाखा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व सिंचाई विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों का लंबे समय से समाधान नहीं किया जा रहा है। यूनियन ने पिछले दिनों जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी बनवारी लाल के बावल स्थित आवास पर जोरदार प्रदर्शन किया। इसी प्रकार स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री राव नरवीर व मुख्यमंत्री आवास पर फील्ड कर्मचारियों ने प्रदर्शन किए। यूनियन ने जेबीटी शिक्षकों का समर्थन किया है और उन्हें जल्द ज्वाइनिंग देने की मांग की है। इस मौके पर शमशेर सिंह, उमेश व भगवान गौड़ मौजूद रहे।