{"_id":"5a380e744f1c1b9e678c287a","slug":"181513623156-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे के लेन-देन को लेकर किया था साले का मर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे के लेन-देन को लेकर किया था साले का मर्डर
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसे के लेनदेन को लेकर की थी साले की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
शिव कॉलोनी में जीजा द्वारा चाकू घोंपकर साले की हत्या के मामले में पुलिस का दावा है कि जीजा और साले में अक्सर पैसे को लेकर झगड़ा रहता था, पैसे का लेन देन ही मर्डर का कारण बना। पुलिस आरोपी राजेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। रामनगर चौकी प्रभारी राजपाल ने बताया कि ये दोनों ट्रक चलाते थे। सुनील कई बार कम किराए में सामान लोड करने के लिए चला जाता था, जिससे आरोपी राजेश परेशान हो गया था। इस बात को लेकर कई बार उनके आपस में झगड़ भी हुए। गत 12 दिसंबर की रात को भी आरोपी राजेश और सुनील के बीच ट्रक के किराए को लेकर ही झगड़ा हुआ था। मारपीट के बाद मामला इतना बढ़ गया था कि जीजा ने साले की छाती में चाकू घोंप दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी राजेश को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।