फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   जिले में आज छह स्थानों पर होगी मॉकड्रिल, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

जिले में आज छह स्थानों पर होगी मॉकड्रिल, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Wed, 20 Dec 2017 11:54 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
जिले में आज छह स्थानों पर होगी मॉकड्रिल, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
जिले में आज छह स्थानों पर होगी मॉक ड्रिल, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
जिले में गुरुवार को छह स्थानों पर मॉक ड्रिल कराई जाएगी। एक समय पर होने वाली इस मॉक ड्रिल को लेकर बुधवार को डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने जिलेभर के अधिकारियों की बैठक ली और तैयारियों की समीक्षा की। मॉक ड्रिल के दिन वीरवार को कोई भी अधिकारी और कर्मचारी को छुट्टी पर नहीं रहेंगे। इस मॉक ड्रिल एक्सरसाइज में लापरवाही करने वाले अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ नेशनल डिजास्टर एक्ट के सेक्शन-55 और 56 के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
इससे पहले वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अतिरिक्त मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य मेजर जनरल वीके दत्ता ने प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों और अन्य अधिकारियों को भूकंप के आने पर लोगों को राहत पहुंचाने के लिए किए जाने वाले प्रबंधों और लोगों को जागरूक करने के बारे में जिला स्तर पर की गई तैयारियों की जानकारी ली।
विज्ञापन

डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने कहा कि भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए राजस्व विभाग हरियाणा द्वारा 21 दिसंबर को जिले के छह स्थानों पर मॉक ड्रिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



भूकंप आया तो यूं करेंगे बचाव
परिकल्पना के अनुसार भूकंप आने पर किस प्रकार का बचाव करना है और लोगों को किस प्रकार की राहत पहुंचानी है तथा किस प्रकार ट्रैफिक प्रबंधन का इंतजाम करना है, परिकल्पना के अनुसार जो भी दुर्घटना होती है उसमें किस प्रकार बचाव निर्धारित समय में करने है इसके लिए भी अधिकारियों को सजग रहने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि भूकंप की परिकल्पना के अनुसार, मॉक ड्रिल के समय सभी संचार माध्यम बंद हो जाएंगे, किसी भी प्रकार की सूचना देने के लिए मोबाइल का नहीं, बल्कि पुलिस की वॉकी-टॉकी का प्रयोग किया जाएगा। इसके लिए पुलिस द्वारा जिला प्रशासन को 10 वॉकी-टाकी उपलब्ध करवाई हैं। उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिक प्रशिक्षण के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की टास्क फोर्स बनाकर ड्यूटियां लगाई गई हैं। इसके तहत कमांड स्टाफ में पुलिस अधीक्षक का सुरक्षा का जिम्मा रहेगा। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त निशांत यादव सहित जिला के सभी उच्च अधिकारी उपस्थित थे।


यहां होगी मॉक ड्रिल
सेक्टर-12 स्थित सुपरमॉल परिसर, कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर, कर्ण गेट मार्केट क्षेत्र करनाल, इंडेन गैस बॉटलिंग प्लांट गुढ़ा घरौंडा, असंध के जयसिंहपुरा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर, इंद्री स्थित वेस्टर्न जमुना कैनाल के स्थलों का चयन किया गया है। डॉ. आदित्य दहिया ने जिले की जनता से अपील की है कि मॉक ड्रिल के समय भगदड़ न मचाए, भीड़ न करें बल्कि परिकल्पना के बचाव पार्टियों का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed