{"_id":"5a395b6a4f1c1bb34a8b74d2","slug":"171513708394-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल वाले मुझे घर में नहीं रहने देते, पति धोखा देकर विदेश चला गया, ओएसडी साहब मुझे न्याय दिलाया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल वाले मुझे घर में नहीं रहने देते, पति धोखा देकर विदेश चला गया, ओएसडी साहब मुझे न्याय दिलाया जाए
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘ससुराल वाले घर में रहने नहीं देते, पति धोखा देकर चला गया विदेश’
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
ओएसडी अमरेंद्र सिंह के जनता दरबार में मंगलवार को जिलेभर से कई लोग शिकायत लेकर पहुंचे। किसी ने नौकरी बचाने की गुुहार लगाई तो किसी ने ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। जनता दरबार में दो महिलाओं द्वारा अलग-अलग मामलों में लगाए गए आरोपों में कहीं न कहीं टूटते परिवार-समाज की टीस दिखी।
करनाल की सेक्टर सात निवासी एक महिला ने जनता दरबार में न्याय मांगते हुए कहा- सर, मेरा विवाह पांच साल पहले एक गांव में हुआ था, परिवार वालों ने शादी में भी काफी खर्च किया था। परंतु मेरा पति मुझे धोखा देकर विदेश चला गया है। ससुराल वाले भी मुझे दुत्कार रहे है। मेरे परिवार वालों ने इस बारे में पंचायत से भी विचार-विमर्श किया था। परंतु मेरे ससुर भी पंचायत के फैसले से आनाकानी कर रहे हैं, पता चला है कि वह भी अपने लड़के के पास विदेश जाने की तैयारी में है, मुझे न्याय दिलाया जाए।
यह फरियाद सुनने के बाद ओएसडी अमरेंद्र सिंह भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि संस्कारों की कमी के कारण समाज और परिवार टूट रहे हैं, क्या किया जाए। उन्होंने तुरंत फोन पर संबंधित थाना प्रभारी को सिफारिश की कि महिला को न्याय दिलाया जाए, हो सके तो आपस में पंचायती फैसले को प्राथमिकता दें, पंचायती फैसले के लिए लड़की के ससुर पक्ष को तैयार करें, ताकि लड़की को न्याय मिल सकें।
विज्ञापन
वहीं अलेवा गांव की एक महिला ने भी ओएसडी के जनता दरबार में ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि बेटी होने के कारण ससुराल वाले उसे घर में नहीं रहने देते हैं, बेटी को जन्म देने में उनका क्या कसूर है। हाथ जोड़कर विनती है कि न्याय दिलाया जाए। ओएसडी ने तुरंत पुलिस अधीक्षक जींद को कहा कि इस मामले पर गहनता से जांच करवाई जाए, यदि इसमें लड़की के ससुराल वाले दोषी पाए जाते है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
जनता दरबार में लक्ष्मी देवी और मीना ने ओएसडी से शिकायत की कि वे नगर निगम में कई सालों से सफाई कार्य कर रही हैं, परंतु अब ठेकेदार ने उन्हें हटा दिया है, अब हम कहां जाए, ठेकेदार मनमानी पर उतारू है। ओएसडी ने सज्ञान लेते हुए ठेकेदार को फोन पर कहा कि किसी भी पुराने सफाई कर्मचारी को काम से नहीं हटाना है, हमारा काम रोजगार देना है छीनना नहीं।
मंगलवार को जनता दरबार में दर्जनों लोगों ने शिकायतें रखी, जिनका ओएसडी ने अधिकारियों के सहयोग से निराकरण किया। इस मौके पर ओएसडी कार्यालय इंचार्ज कुलदीप शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता अमृत लाल जोशी, दीपक गुप्ता, सुनील गोयल, मुकेश अरोड़ा, अशोक परोचा आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।