फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   74वीं बार रक्तदान करके मनाया जन्मदिन

74वीं बार रक्तदान करके मनाया जन्मदिन

Tue, 19 Dec 2017 12:29 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
74वीं बार रक्तदान करके मनाया जन्मदिन
74वीं बार रक्तदान करके मनाया जन्मदिन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
डोनर्स क्लब के सदस्य संदीप सचदेवा ने 74वीं बार रक्तदान करके सोमवार को जन्मदिन मनाया। रक्तदान के दौरान संदीप सचदेवा ने कहा कि रक्त एक ऐसी चीज है जो आज तक कभी बनाया नहीं जा सकता। रक्तदान से ही इसकी पूर्ति की जा सकती है। उन्होंने कहा कि हर स्वस्थ इंसान को अपने जीवन में हमेशा रक्तदान करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने के बाद किसी भी तरह की कोई भी कमजोरी नहीं आती। बल्कि कई तरह की बीमारियों से बचाव हो जाता है। उन्होंने कहा कि डोनर्स क्लब अब एक नई शुरूआत करने जा रहा है, जिसमें 365 दिन में 365 रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के तहत प्रतिदिन एक रक्तदान हररोज क्लब द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रहती है कि किसी को ब्लड की जरूरत हो तो वह उपलब्ध करवाने का पूरा प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि रक्त की कमी से किसी की जान नहीं जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह 24 घंटे रक्त उपलब्ध करवाने के लिए तत्पर हैं। इसके साथ डोनर्स क्लब तथा उसके सभी सदस्य पूरे देश में रक्तदान करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed