{"_id":"59763b6d4f1c1ba2228b470e","slug":"171500920685-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रको की भिडंत में दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रको की भिडंत में दो घायल
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा।
ओवरब्रिज पर एक पेट्रोल पंप के सामने दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। ट्रक में सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोमवार अलसुबह करीब साढ़े चार बजे एक ट्रक दिल्ली की तरफ से आ रहा था। ओवरब्रिज पर एक पेट्रोल पंप के सामने एक जानवर ट्रक के आगे आ गया। जानवर को बचाने के चक्कर में ट्रक चालक ने ब्रेक लगाए। इससे उसके पीछे आ रहे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह आगे वाले ट्रक में जा टकराया। हादसे में ड्राइवर सोनू व जसवंत गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को करनाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे में क्षतिग्रस्त दोनों ट्रकों को काबू कर पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है। जांच अधिकारी रोहताश ने बताया कि सुबह ओवरब्रिज पर दो ट्रक आपस में भीड़ गए थे। इसमें ड्राइवर सोनू व जसवंत घायल हो गए है। ट्रकों को काबू कर जांच शुरू कर दी है। जबकि घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।