फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ किसानों ने दी गिरफ्तारी

भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ किसानों ने दी गिरफ्तारी

Fri, 11 Aug 2017 12:08 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ किसानों ने दी गिरफ्तारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल।
भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों और चुनाव से पूर्व किए गए वायदों को पूरा न करने के विरोध में 11 किसानों ने दूसरे दिन भी जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारी दी। इससे पहले किसानों ने किसान भवन में एक पंचायत को संबोधित किया और इसके बाद प्रदर्शन करते हुए किसान जिला सचिवालय पहुंचे। वहां 11 किसानों ने गिरफ्तारी देकर सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष सेवा सिंह आर्य ने कहा कि सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है और चैन की नींद सो रही है। किसान सरकार को जगाने के लिए आंदोलन का रास्ता अपनाकर बताना चाहते हैं कि भाजपा सरकार में किसानों की दुर्दशा हो चुकी है।
आर्य ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले फसलों के लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य देने ही नहीं, बल्कि उस पर 50 प्रतिशत लाभ देने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करना, किसानों की आय को ध्यान में रखने संबंधी कई वायदे किए थे। जोकि सरकार के दो साल बीतने के बाद पूरे नहीं हो पाए हैं। इसी के विरोध में आज पूरे देश के किसान सड़कों पर हैं। आर्य ने कहा है कि कर्ज के दबाव में कोई भी किसान आत्महत्या न करें। बल्कि संघर्ष करे, जिससे बच्चों का पालन-पोषण अच्छी तरह से कर सके। आंदोलन की अगुवाई पूर्व प्रदेशाध्यक्ष जयकुंवार ने की। राष्ट्रीय स्तर पर 9 से 15 अगस्त तक लगातार गिरफ्तारियां देने का जो निर्णय लिया था, उसके तहत किसान भवन में इकट्ठे होकर नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। वीरवार को गिरफ्तारी देने वालों में घरौंडा ब्लॉक के जय कुंवार, शीशपाल, प्रताप सिंह, महेन्द्र सिंह, बलबीर सिंह, रत्न सिंह, सुनहरा सिंह, रणधीर सिंह, बाल कृष्ण, टेक चंद, बलदेव सिंह शामिल थे।
विज्ञापन

---------------------
ये हैं किसानों की मांगें
किसानों की मांगों में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करना, किसानों को कर्जमुक्त करना, फसलों के लाभकारी मूल्य देना, फसल बीमा योजना किसान हित में बनान, नहीं तो बंद किया जाना, दो एकड़ तक के किसान को बीपीएल श्रेणी में लाया जाना, भूमि अधिग्रहण नियम 1 जनवरी 2014 के सैक्शन 24/2 के तहत सभी किसानों की जमीन रिवन्यू रिकार्ड में दर्ज की जाए। इसी को लेकर किसानों ने गिरफ्तारियां दी। इस मौके पर जिला प्रधान सुक्खा सिंह, जनरल सेक्रेटरी टेकचंद, गुलजार सिंह, मलूक सिंह, नेकीराम, राजपाल, ईश्वर सिंह, अंग्रेज सिंह, सुल्तान सिंह, बलबीर सिंह, रतन सिंह, चौ. पाला राम कैथल जिला प्रधान, बलवान सिंह पाई, स. अजीत सिंह हाबड़ी राष्ट्रीय सलाहकार, पं. अर्जुन सिंह, अंग्रेज लाठर, बलधीर सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed