फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   खराब स्ट्रीट लाइट पर निगम आयुक्त हुई सख्त, बोली, संतोषजनक नहीं है कार्य

खराब स्ट्रीट लाइट पर निगम आयुक्त हुई सख्त, बोली, संतोषजनक नहीं है कार्य

Mon, 24 Jul 2017 11:54 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खराब स्ट्रीट लाइट पर निगम आयुक्त हुई सख्त, बोली, संतोषजनक नहीं है कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल।
शहर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए नगर निगम की आयुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने सोमवार को निगम कार्यालय में ठेकेदारों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में निगम के सहायक इंजीनियर सुनील भल्ला और लाइट इंस्पेक्टर मनीष भी उपस्थित रहे। बैठक में आयुक्त ने स्पष्ट किया कि व्यवस्था को लेकर जिस तरह से कार्य किया जा रहा है, वह संतोषजनक नहीं है। इसके लिए उन्होंने एक सप्ताह का समय देकर कहा कि इसे एक मुहिम के रूप में लेकर दुरुस्त करें। इसके बाद व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो ठेकेदारों की पेमेंट में से कटौती कर ली जाएगी।
उन्होंने लाइट इंस्पेक्टर को भी आगाह किया कि वे इस सप्ताह स्टेशन नहीं छोड़ेंगे। डेली मोनीटरिंग कर उसकी रिपोर्ट देंगे। उन्होंने ठेकेदारों से कहा कि सुपरवाइजरों की संख्या बढ़ाकर कम से कम दोगुनी करें। इसके साथ-साथ स्ट्रीट लाइट मेनटेनेंस का कार्य करने वालों की रोजाना सायं 6 बजे हाजिरी लें, जिसे चैक किया जाएगा। लाइट ठीक करने वालों के नाम व संपर्क नंबर निगम में दें। बता दें कि स्ट्रीट लाइटों को लेकर नगर निगम द्वारा गत मास एक व्यापक योजना तैयार की गई है। इसके तहत समूचे निगम क्षेत्र को 4 जोनों में बांटा गया है। 1 व 3 जोन का ठेका जेबीआर इलेक्ट्रीकल कंपनी को तथा जोन 2 का ठेका सोना एंटरप्राइसिस को दिया गया है, जबकि जोन 4 की मेंटेनेन्स निगम ने अपने पास रखी है। इस व्यवस्था में स्ट्रीट लाईटों के रखरखाव में हर मास निगम के करीब 5 लाख रुपये खर्च होंगे। स्ट्रीट लाइट को लेकर शिकायत के लिए नगर निगम का टोल फ्री न0. 18001802700 दिया गया है। टोल फ्री नंबर पर आई शिकायतों को निगम के कर्मचारी रिसीव करते हैं, जो ठेकेदार के सुपरवाइजरों को दी जाती है। मेंटेनेंस में जो भी सामान बदला जाता है, उसके लिए अधिकतम 24 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। बैठक में बताया गया कि जोन-1 व 3 मे वार्ड न0. -1, 2, 4, 5, 6, 7, 17, 18, 19 व 20 शामिल हैं। इनमें स्ट्रीट लाइटों की कुल संख्या 4483 है। इसी प्रकार जोन न0. 2 में वार्ड न0. 3, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15 व 16 रखे गए हैं। इनमें लाइटों की कुल संख्या 5483 है। जोन-4 में माल रोड और इसके आस-पास के क्षेत्र शामिल हैं। हुडा एरिया को जोन-5 में रखा गया है।
विज्ञापन

----------------
दिक्कत है तो बताएं, लापरवाही नहीं चलेगी
बैठक में आयुक्त ने ठेकेदारों को स्पष्ट किया कि उनकी कोई शिकायत हो तो बताएं, उसका समाधान होगा, लेकिन शहर का कोई भी हिस्सा अंधेरे में नहीं रहना चाहिए। हर शिकायत को गम्भीरता से लें और उसके समाधान के लिए तत्काल कार्यवाही करें। उन्होंने लाइट इंस्पेक्टर से कहा कि शहर में यूएचबीवीएन की तरफ से जो भी नोडल अथवा जिम्मेदार अधिकारी है, उससे टाईअप रखें, ताकि लाइट के आने-जाने का पता चलता रहे। उसकी सूचना सुपरवाइजरों को दें, ताकि उन्हें लाइट ठीक करने में आसानी हो। स्ट्रीट लाईटों के ऑन होने का समय सायं 7 से 8 बजे के बीच तथा प्रात: ऑफ होने का समय 5 से 5:45 तक सुनिश्चित बना रहे। आयुक्त ने कहा कि रात्रि के समय अलग-अलग एरिया में जाकर स्ट्रीट लाइटें चेक की जाएंगी, जहां भी कमी मिली, उसे लेकर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed