फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   15 मई तक बंद नहीं होंगी सहकारी शुगर मिलें : कथूरिया

15 मई तक बंद नहीं होंगी सहकारी शुगर मिलें : कथूरिया

Sun, 08 Apr 2018 12:14 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
15 मई तक बंद नहीं होंगी सहकारी शुगर मिलें : कथूरिया
15 मई तक बंद नहीं होंगी सहकारी शुगर मिलें : कथूरिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल प्रसंघ के चेयरमैन चंद्रप्रकाश कथूरिया ने कहा कि प्रदेश में गन्ने की अधिकता को देखते हुए इस बार 15 मई तक हरियाणा की सभी सहकारी मिलें चलेंगी। उसके बाद भी यदि किसानों का गन्ना बकाया रहा तो शुगर मिलें उस वक्त भी बंद नहीं की जाएंगी।

हरियाणा शुगरफैड के चेयरमैन शनिवार को करनाल शुगर मिल में एमडी प्रद्युम्न सिंह और गन्ना अधिकारियों की मीटिंग ले रहे थे। बैठक में कथूरिया ने बताया कि करनाल शुगर मिल ने एक लाख 20 हजार क्विंटल गन्ने की बाडिंग बढ़ाई है। इसका कैलेंडर भी करनाल शुगर मिल दो दिन में जारी कर देगी। इससे किसानों की परेशानी बहुत हद तक दूर होगी। चेयरमैन कथूरिया ने किसानों को आश्वस्त किया कि किसानों का गन्ना लेने के लिए शुगरफैड और सरकार गंभीर है। इसके लिए कई आवश्यक और ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। बताया कि अब तक प्रदेश की सहकारी मिलें 344.40 लाख क्विंटल गन्ना क्रश कर चुकी हैं। वर्ष 2017 में इस समय तक 297.32 क्विंटल गन्ना क्रश किया गया था। सरकार और शुगरफैड के गंभीर होने के कारण ही पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 47.08 लाख क्विंटल गन्ना अधिक क्रश किया गया। पर करनाल शुगर मिल भी अब तक 31.28 लाख क्विंटल गन्ना क्रश कर चुकी है। इस बार करनाल शुगर मिल में लगभग आठ लाख क्विंटल गन्ना अधिक क्रश किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल किसानों को लेकर चिंतित हैं। करनाल में लगने वाली नई शुगर मिल को लेकर सभी कागजी कार्यवाही पूरी हो चुकी है। शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर नई शुगर मिल का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed