फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Tiger Shroff firing case woman arrested from Shiv Colony in Karnal

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: करनाल की शिव कॉलोनी से पकड़ी गई 22 साल की महिला, फायरिंग मामले में अब तक 13 गिरफ्तार

Tue, 03 Nov 2026 10:47 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल Published by: Nivedita Updated Tue, 03 Nov 2026 10:47 AM IST
सार

18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू क्षेत्र में फुटबॉल ग्राउंड से निकलते समय अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की गई थी। इस घटना में अभिनेता बाल-बाल बच गए थे, जबकि कार चालक और मौके पर मौजूद एक ब्लॉगर घायल हुए थे। मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
Tiger Shroff firing case woman arrested from Shiv Colony in Karnal
arrest - फोटो : arrest

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की ओर से करनाल से गिरफ्तार 22 वर्षीय महिला की पहचान सुनेहा पत्नी अभिषेक के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


महिला करनाल के रामनगर थाना क्षेत्र की शिव कॉलोनी की रहने वाली है। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने पानीपत क्राइम ब्रांच की मदद से रविवार, एक नवंबर की शाम उसे गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम महिला को अपने साथ मुंबई ले गई।
विज्ञापन


रामनगर थाना प्रभारी दीपचन्द ने बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम एपीआई दिनेश के नेतृत्व में मामले की जांच के सिलसिले में करनाल पहुंची थी। महिला की तलाश में रामनगर थाना क्षेत्र की शिव कॉलोनी में कार्रवाई की गई। पानीपत क्राइम ब्रांच की मदद से उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जांच के बाद गिरफ्तारी आवश्यक पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम के करनाल पहुंचने पर एक नवंबर को शाम 4:50 बजे थाना रामनगर में आमद-रवानगी की रपट दर्ज की गई। महिला को गिरफ्तारी के कारण और आधार की लिखित जानकारी दी गई। उसके पिता सुरेंद्र पासवान को भी गिरफ्तारी की सूचना से संबंधित लिखित नोटिस दिया गया।


फायरिंग मामले में अब तक 13 गिरफ्तार
18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू क्षेत्र में फुटबॉल ग्राउंड से निकलते समय अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की गई थी। इस घटना में अभिनेता बाल-बाल बच गए थे, जबकि कार चालक और मौके पर मौजूद एक ब्लॉगर घायल हुए थे। मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। करनाल से गिरफ्तार महिला की मामले में भूमिका को लेकर मुंबई पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed