{"_id":"6aeb7859d997df233b09fc0c","slug":"karnal-home-minister-s-foot-march-route-changed-for-the-second-time-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल: गृहमंत्री शाह के पदयात्रा रूट में दूसरी बार बदलाव, प्रदेश प्रभारी ईरानी के दौरे के बाद मार्ग परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: गृहमंत्री शाह के पदयात्रा रूट में दूसरी बार बदलाव, प्रदेश प्रभारी ईरानी के दौरे के बाद मार्ग परिवर्तन
Wed, 04 Nov 2026 11:55 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, करनाल
अमर उजाला नेटवर्क, करनाल
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:55 PM IST
सार
अब सेक्टर 12 मॉल के पास से शुरू होकर यात्रा लघु सचिवालय के आगे से गुजरती हुई टी पॉइंट पर संपन्न होगी। यहीं से ही गृहमंत्री अमित शाह जनसभा को संबोधित करेंगे। अब से पहले इस टी पॉइंट से यात्रा शुरू करके करण कैनाल तक जानी थी।
विज्ञापन
Amit Shah
- फोटो : X @BJP
विस्तार
बुधवार देर रात को गृहमंत्री के पदयात्रा के रूट पर प्लान में दूसरी बार बदलाव किया गया। अब सेक्टर 12 मॉल के पास से शुरू होकर यात्रा लघु सचिवालय के आगे से गुजरती हुई टी पॉइंट पर संपन्न होगी। यहीं से ही गृहमंत्री अमित शाह जनसभा को संबोधित करेंगे। अब से पहले इस टी पॉइंट से यात्रा शुरू करके करण कैनाल तक जानी थी। भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के दौरे के बाद यह बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
ईरानी ने किया दौरा
भाजपा हरियाणा प्रभारी स्मृति ईरानी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के करनाल दौरे से पहले व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। शाह बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन
#WATCH | Haryana | BJP Haryana in-charge Smriti Irani inspects the arrangements ahead of Union Home Minister Amit Shah's visit to Karnal tomorrow He will lead the BJP's 'Loktantra Bachao, Arajakta Hatao' padyatra https://t.co/4h7Q6QI88Q
— ANI (@ANI) November 4, 2026
विज्ञापन