{"_id":"6aa9b2255f578361f205cc9b","slug":"1509-and-coarse-paddy-varieties-have-arrived-at-the-mandis-farmers-are-distressed-by-the-low-rates-offered-in-private-procurement-karnal-news-c-18-knl1018-992809-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मंडियों में 1509 व मोटा धान पहुंचा, निजी खरीद में कम रेट से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मंडियों में 1509 व मोटा धान पहुंचा, निजी खरीद में कम रेट से किसान परेशान
विज्ञापन
तरावड़ी अनाज मंडी मे धान की बोली करते लोग। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिले की अनाज मंडियों में 1509 किस्म के बारीक धान के साथ अब मोटे धान की आवक भी तेज हो गई है। सरकारी खरीद शुरू न होने से किसान निजी एजेंसियों के भरोसे हैं। निजी खरीद में मनमर्जी के रेट मिल रहे हैं। सामान्य रूप से 1509 धान 3500 से 4100 रुपये प्रति क्विंटल तो इंद्री में मोटा धान करीब 2100 रुपये प्रति क्विंटल तक खरीदा जा रहा है। एमएसपी से कम भाव मिलने के कारण किसानों में नाराजगी है। वे जल्द सरकारी खरीद शुरू करने की मांग कर रहे हैं।
जिले की विभिन्न मंडियों में अब तक हजारों क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। तरावड़ी, निसिंग और इंद्री मंडियों में धान की आमद लगातार बढ़ रही है, लेकिन सरकारी खरीद एक अक्तूबर से प्रस्तावित होने के कारण किसानों को मजबूरी में फसल बेचनी पड़ रही है। हरियाणा में विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सामान्य धान के लिए 2,441 रुपये प्रति क्विंटल और ए-ग्रेड धान के लिए 2,461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
तरावड़ी मंडी में 4100 रुपये तक पहुंचा भाव
तरावड़ी अनाज मंडी में 1509 धान की आवक ने रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को अच्छी गुणवत्ता वाली ढेरियों की बोली 4100 रुपये प्रति क्विंटल तक लगी। न्यूनतम भाव 3900 रुपये रहा। मार्केट कमेटी के सचिव संजीव सचदेवा के अनुसार हाल की बारिश से आवक थोड़ी प्रभावित हुई है लेकिन मौसम साफ रहने पर आने वाले दिनों में आवक और तेज होगी। अब तक यहां करीब 15 हजार क्विंटल धान मंडी में पहुंच चुका है।
विज्ञापन
निसिंग में 3500-3850 रुपये मिल रहे
निसिंग अनाज मंडी में भी 1509 किस्म के धान की आवक तेजी से बढ़ी है। यहां सूखे धान की खरीद 3500 से 3850 रुपये प्रति क्विंटल के बीच हो रही है। मंगलवार तक करीब 40 हजार क्विंटल धान मंडी में पहुंच चुका है। मंडी प्रबंधन का कहना है कि किसानों के ठहरने के लिए किसान भवन में व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
नीलोखेड़ी और असंध में 3800 तक दाम
नीलोखेड़ी/असंध। नीलोखेड़ी की अनाज मंडी में अब तक 14 हजार क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। 1509 धान का 3600 से लेकर 3800 रुपये तक दाम मिल रहा है। मंडी सचिव अशोक कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में आवक बढ़ेगी, हमारी तैयारियां पूरी हैं। असंध में अब तक 3800 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। मंडी सचिव देवी राम का कहना है कि निजी खरीद चल रही है।