फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   15 new corona positive arrived

नवविवाहित दूल्हे के माता-पिता सहित परिवार के 6 सदस्य कोरोना पॉजिटिव, टोटल 15 केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
15 new corona positive arrived
जिले में रविवार को कोरोना के 15 नये केस सामने आये हैं। इनमें सेक्टर-6 निवासी नवविवाहित दूल्हे के माता-पिता सहित परिवार के छह सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले शनिवार को नवदंपती की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। मालूम हो कि 29 जून को ही नवदंपती की शहर के जाने माने होटल नूर महल में शादी हुई थी, जिसमें 100 से अधिक लोग शामिल हुए थे।
विज्ञापन

सिविल सर्जन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से संदिग्ध कुल 20182 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए, जबकि इनमें से 19701 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 405 मामले पॉजिटिव हैं, जिनमें से 8 की मृत्यु हो गई है, 151 एक्टिव हैं तथा 246 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। वहीं रविवार को सेक्टर-6 में कोरोना पॉजिटिव के 7 केस हैं, 2 केस सेक्टर 12 से, 3 केस गांव कंबोपुरा से, 1 केस गांव शामगढ़ से, 1 केस घरौंडा से तथा 1 केस गांव शेखपुरा खालसा से संबंधित है। करनाल में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण सीएमओ डॉ. अश्विनी आहुजा ने जिलावासियों से सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने और मास्क का प्रयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रविवार को कोरोना संक्रमित मिले मरीजों में से लक्षण वालों को कल्पना चावला मेडिकल कालेज में और बिना लक्षण वालों को गुरुकुल कोविड केयर सेंटर में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed