फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   15 जनवरी से 15 मार्च तक सिखाए जाएंगे सड़क के संस्कार

15 जनवरी से 15 मार्च तक सिखाए जाएंगे सड़क के संस्कार

Sun, 14 Jan 2018 01:01 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
15 जनवरी से 15 मार्च तक सिखाए जाएंगे सड़क के संस्कार
15 से सड़क सुरक्षा चेतना यात्रा शुरू करेगी हरियाणा पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
हरियाणा पुलिस का यातायात विंग विशेष पहल के रूप में पुलिस महानिरीक्षक यातायात संजय कुमार के संयोजन में 15 जनवरी से 15 मार्च तक अखिल हरियाणा सड़क सुरक्षा चेतना यात्रा शुरू करेगा। यात्रा के दौरान कुछ कदम जिंदगी के लिए, जिंदगी जरूरी है, थीम के तहत सभी सब डिवीजन में कार्यशाला, नाट्य प्रस्तुति, फिल्म प्रदर्शन, वाद-विवाद, चित्रकला, गीत संगीत जैसे गतिविधियों के माध्यम से समाज के हर वर्ग को प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के तहत लोगों को ‘सड़क के संस्कार’ सिखाए जाएंगे। पुलिस महानिरीक्षक यातायात संजय कुमार ने बताया कि नेशनल हाईवे व स्टेट हाईवे के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान कर विद्यार्थियों, शिक्षकों और समाज के दूसरे वर्गों को एक मंच पर लाकर ‘सड़क के संस्कार’ से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यातायात विंग परिवहन विभाग व दूसरी सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाओं के साथ मिलकर नाट्य लेखन एवं प्रस्तुति कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें 10 नाटकों की रचना की गई, इनमें जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, चौराहा, त्रासदी, रेलवे फाटक घोघड़ीपुर, राजमार्ग पर जिंदगी, मै समय हूं, यमराज जीवनदान योजना डॉट कॉम, कच्ची जिंदगी पक्की सड़क, आखिर कब तक और बाईपास का नाम शामिल है। यात्रा के दौरान सभी नागरिकों से अपील की जाएगी कि दुर्घटना के शिकार पीड़ित परिवारों का हालात बयां करें, और संस्मरण लिखकर भेजें। इन नाटकों के संकलन के रूप में सड़क संसार पुस्तक प्रकाशित की गई है। यात्रा में मिले फीडबैक और विमर्श को आधार में रखते हुए यातायात प्रहरी शीर्षक से पुस्तक प्रकाशित की जाएगी।

एनसीईआरटी उपलब्ध कराएगा वृतचित्र
नेशनल बुक ट्रस्ट मानव संसाधन विकास मंत्रालय 9 फरवरी से 15 मार्च तक सचल पुस्तक प्रदर्शनी वाहन उपलब्ध कराएगा। सड़क सुरक्षा अभियान से जुड़े संस्कृतकर्मी राजीव रंजन ने बताया कि एनसीईआरटी, साहित्य अकादमी, दूरदर्शन द्वारा निर्मित सड़क सुरक्षा थीम पर फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि साहित्य अकादमी व दूसरी सांस्कृतिक संस्थाओं के सहयोग से समकालीन प्रश्न सड़क सुरक्षा और साहित्य थीम पर बौद्धिक हिस्सेदारी के लिए राज्यभर से मीडियाकर्मी व साहित्यकर्मी भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed