{"_id":"5a3aaace4f1c1b76678c2c86","slug":"141513794254-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 65 करोड़ रुपये से सुधरेगी पेयजल व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 65 करोड़ रुपये से सुधरेगी पेयजल व्यवस्था
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 65 करोड़ रुपये से सुधरेगी पेयजल व्यवस्था : डीसी
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
हरियाणा सरकार द्वारा पिछले तीन सालों के दौरान लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला में करीब 11.52 करोड़ रुपये की राशि से पेयजल सेवा के 28 काम पूरे किए जा चुके हैं। इसके अलावा, पेयजल सेवाओं पर 53.72 करोड़ रुपये की राशि के 59 कार्य प्रगति पर हैं। यह जानकारी उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने दी। उन्होंने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग करनाल डिविजन नंबर एक द्वारा जिला में पिछले तीन वर्षों के दौरान गांव बालू में 19 लाख 26 हजार रुपये की राशि से जलघर, डेरा पिडोरिया में करीब 42 लाख रुपये की राशि से जलघर व सप्लाई पाइपलाइन, दुपेडी में करीब 64 लाख रुपये की राशि से जलघर व सप्लाई पाइपलाइन बिछाई गई। इसी प्रकार, गांव जलमाना में करीब 53 लाख रुपये की राशि से जलघर व सप्लाई पाइपलाइन, गांव शेखुपुरा में करीब 47 लाख रुपये की राशि से जलघर व सप्लाई पाइपलाइन, करनाल शहर में करीब 2 करोड़ की राशि से नई सप्लाई पाइपलाइन व जलघर तथा 96 लाख रुपये की लागत से पानी जांच लैब की स्थापना, गांव थल में करीब 24 लाख रुपये की राशि से जलघर व सप्लाई पाइपलाइन, गांव ठरी में करीब 49 लाख रुपये की राशि से जलघर व सप्लाई पाइपलाइन, इंद्री में करीब 20 लाख रुपये की राशि से सीवरेज व्यवस्था, निसिंग में करीब 108 लाख रुपये की राशि से नई पाइपलाइन का कार्य किया गया है।