फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   बस्तली की आठ टीमों ने प्रथान स्थान हासिल किया

बस्तली की आठ टीमों ने प्रथान स्थान हासिल किया

Fri, 11 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
बस्तली की आठ टीमों ने प्रथान स्थान हासिल किया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

निसिंग। गांव बस्तली स्थित महर्षि वेदव्यास सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस्तली ने गांव मंजूरा के राजकीय स्कूल में खेली गई खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के अलग-अलग आयु वर्ग में स्कूल की आठ टीमों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। स्कूल संचालक कुलदीप सिंह ने बताया कि इससे पूर्व शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल वर्ष 2008 में पूरे हरियाणा में तीसरे स्थान व वर्ष 2013 में दूसरा स्थान प्राप्त किया था।
उन्होंने बताया कि खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो सहित अन्य कई प्रतियोगिता में स्कूल की नौ टीमें फाइनल में पहुंची। इनमें से आठ टीमों ने पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि टीमों का उत्कृष्ट प्रदर्शन में कोच ऋषि राज व पीटीआई जोगिंद्र सिंह व खिलाड़ियों की मेहनत को जाता है। संचालक कुलदीप सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रतियोगिता का सफल आयोजन करवाने वाले खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी टूटेजा, प्रधानाचार्य विनीता शर्मा, प्राध्यापक धमेंद्र, डीपीई सुलिंद्र, सुरेश, बहादुर सिंह, सुरेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------------------
खराब मौसम से मेले में नहीं हो सका कबड्डी मुकाबला
निसिंग। बाबा बोहड़ की मजार पर विशाल मेले का आयोजन किया गया, लेकिन खराब मौसम के कारण कमेटी की ओर से रखी गई कबड्डी प्रतियोगिता नहीं हो पाई। इस कारण खेल प्रेमियों के अरमानों पर पानी फिर गया। इस बार केवल श्रद्धालुओं बाबा की मजार पर भारी संख्या में मत्था टेक मन्नत मांगी। मान्यता है कि यहां मांगी जाने वाली हर मन्नत को पूरी करते हैं। यहां प्रदेश के साथ साथ अन्य प्रदेशों से भी श्रद्धालु पूजा करने पहुंचते हैं। बदनार रोड स्थित बाबा की मजार पर इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य का लाभ लिया। बाबा बोहड़ स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान जानपाल सिंह सोनका ने बताया कि इस बार मौसम खराब होने के कारण कबड्डी प्रतियोगिता नहीं हो पाई। कमेटी का प्रयास रहेगा कि जल्द ही कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाऐगा। मेले व भंडारे में सेवादारों ने श्रद्धा के साथ सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed