फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   राज्यसभा लोकतंत्र पर सबसे बड़ा कुठारघात- सैनी

राज्यसभा लोकतंत्र पर सबसे बड़ा कुठारघात- सैनी

Mon, 24 Jul 2017 11:58 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
राज्यसभा लोकतंत्र पर सबसे बड़ा कुठारघात- सैनी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल।
भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि राज्यसभा लोकतंत्र पर कुठाराघात है। जब तक इसे देश की लोकतंत्र प्रणाली से समाप्त नहीं किया जाता, तब तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अभी तक जितने भी बिल संसद में पास कर राज्यसभा में भेजे हैं, उसमें से तकरीबन सभी बिल रिजेक्ट हुए हैं। इस कारण देश का विकास अधर में लटका हुआ है। वे सोमवार को सेक्टर-6 में स्थित बाबूराम के निवास स्थान में आयोजित एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

इससे पहले वह आरके पूरम में स्थित रामकंवर के निवास स्थान पर पहुंचे थे। उन्होंने यहां पर भी एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने रामकुमार को लोकतंत्र सुरक्षा मंच का हलका नीलोखेड़ी प्रभारी नियुक्त किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि ये लड़ाई उनकी अकेले की लड़ाई नहीं है, ये देश के प्रत्येक व्यक्ति की लड़ाई है और इस लड़ाई में प्रत्येक व्यक्ति को एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होना होगा, तभी इस चोर रास्ते को बंद किया जा सकेगा। सैनी ने कहा कि आज ऐसे नेताओं के कारण शासन व प्रशासन पूरी तरह से हाई जेक हो गया है, जिन्हें एक भी वोट नहीं पड़ता, आज वो कहीं के राज्यपाल तो कहीं के मंत्री बन रहे हैं। ऐसी व्यवस्था को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में 50 साल तक राज किया, लेकिन इस दौरान किसी को भी उभरने नहीं दिया। आज कांग्रेस चोरों का जहाज बन गया है। कांग्रेस यदि किसानों व मजदूरों का भला चाहती तो आज उन्हें दर बदर की ठोकरें न खानी पड़ती। कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण देश किसान भी परेशान है तो मजदूर वर्ग हताश हो गया है। मौके पर लोकतंत्र सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र रोहिला, जिला संयोजक विरेंद्र शर्मा, पूर्व डीएसपी करताराम कश्यप, पार्षद यशपाल मित्तल, भाजपा नेता जयपाल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed