{"_id":"688e679fbccc043bfe08d38d","slug":"12-thousand-rupees-were-cheated-in-the-name-of-getting-cylinder-and-making-bpl-card-karnal-news-c-18-knl1008-706554-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सिलिंडर दिलाने व बीपीएल कार्ड बनाने के नाम पर ठगे 12 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सिलिंडर दिलाने व बीपीएल कार्ड बनाने के नाम पर ठगे 12 हजार
विज्ञापन
करनाल। अर्जुन गेट क्षेत्र के बुजुर्ग जुगल किशोर से घरेलू गैस सिलिंडर और बीपीएल राशन कार्ड बनवाने के नाम पर 12 हजार रुपये ठग लिए गए। आरोपी ने खुद को फूड इंस्पेक्टर बताया और पार्षद का नाम लेकर बुजुर्ग का भरोसा जीता। बुजुर्ग से रकम लेकर उन्हें सेक्टर-14 में छोड़कर भाग गया।
जुगल किशोर (63) ने बताया कि वह अपने घर पर अकेले रहते हैं। उनके पास पवन शर्मा नाम का व्यक्ति आया और घर की दिक्कत व बीपीएल कार्ड के बारे में पूछा। आरोपी ने बताया कि वह फूड इंस्पेक्टर है और शहर में कई चाय की दुकानों पर घरेलू गैस सिलिंडर इस्तेमाल होते हुए उसने पकड़े हैं। इनमें से एक सिलिंडर वह उन्हें दिला देगा। इसके अलावा उनका बीपीएल कार्ड भी बनवा देगा। इसके लिए उसने उनसे 12 हजार रुपये लिए।
जुगल किशोर ने बताया कि पड़ोस के लोगों से उन्होंने ये रुपये एकत्रित किए थे। आरोपी सिलिंडर दिलाने के लिए उन्हें सेक्टर-14 में ले गया, जहां एक कार्यालय के बाहर छोड़कर भाग गया। आरोपी का मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है। बुजुर्ग ने अपने स्तर पर पता किया तो पता चला कि जुंडला गेट में आरोपी ऐसे ही कई लोगों से गैस सिलिंडर के नाम पर रुपये ठग चुका है।