फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   फुल ड्रेस रिहर्सल 12 अगस्त को

फुल ड्रेस रिहर्सल 12 अगस्त को

Fri, 11 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
फुल ड्रेस रिहर्सल 12 अगस्त को
असंध। स्वतंत्रता दिवस समारोह को उपमंडल स्तर पर धूमधाम से मनाने के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही है। स्कूली बच्चे सामुहिक मास पीटी शो व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पूर्व अभ्यास में जुटे हुए हैं। विभिन्न स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत तथा विभिन्न प्रांतों की संस्कृति को दर्शाने वाले मनमोहक कार्यक्रम तैयार किए है। इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस समारोह नई अनाज मंडी परिसर में मनाया जाएगा। इस समारोह में एसडीएम अनुराग ढालिया बतौर मुख्यातिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे तथा परेड का निरीक्षण करेंगे। समारोह के लिए फाइनल रिहर्सल 12 अगस्त को नई अनाज मंडी परिसर में की जाएगी। तहसीलदार रामनिवास ने बताया कि सभी विभागों के अधिकारी तैयारियों को लेकर जुटे हुए हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मार्च पास्ट में पुलिस के जवान, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड तथा विभिन्न स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे। प्रशासन की तरफ से समारोह में भाग लेने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं को पुरस्कार तथा अपने क्षेत्रों में विशेष कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed