{"_id":"598ca7394f1c1b1a308b45df","slug":"111502390073-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 सितंबर को सिरसा में होगा प्रकाश उत्सव कार्यक्रमों का भव्य समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 सितंबर को सिरसा में होगा प्रकाश उत्सव कार्यक्रमों का भव्य समापन
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
दशम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के 350वें प्रकाश उत्सव को हरियाणा सरकार द्वारा गत फरवरी माह में धूमधाम से मनाया गया था तथा प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में वर्ष भर अनेक आयोजनों का फैसला भी सरकार द्वारा लिया गया था। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 350वें प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे इन कार्यक्रमों का समापन आगामी 24 सितंबर को सिरसा की पुलिस लाइन में भव्य व शानदार कार्यक्रम आयोजित करके किया जाएगा। यह जानकारी पर्यटन विभाग के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा ने वीरवार को डेरा कार सेवा में पत्रकार वार्ता के दौरान दी।
चेयरमैन ने बताया कि इस कार्यक्रम में हरियाणा व दूसरे प्रदेशों के संत-महात्मा तथा महापुरुष शामिल होंगे और अपना आशीर्वाद व आशीर्वचन देंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में तथा कार्यक्रम की आयोजक समिति के अध्यक्ष एवं असंध के विधायक बख्शीश सिंह विर्क के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा। इस मौके प्रदेश के अन्य मंत्री व विधायक भी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार महर्षि वाल्मीकि, संत कबीरदास, संत शिरोमणि गुरु रविदास तथा डा. भीमराव अंबेडकर जैसे महापुरुषों की जयंती को सरकारी स्तर पर मना रही है ताकि युवा पीढ़ी महापुरुषों के दिखाए मार्ग की ओर अग्रसर हो सकें। इस मौके पर असंध के विधायक बख्शीश सिंह विर्क, डेरा कार सेवा से बाबा सुक्खा सिंह, सरदार गुरविन्द्र सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।